MC रोड कमेटी ने विकास कार्यों को दी मंजूरी:सेक्टर-38 वेस्ट में बनेगा नया किचन, मनीमाजरा में होगा सीसी फर्श का निर्माण

नगर निगम चंडीगढ़ की रोड कमेटी की बैठक गुरुवार को कमेटी चेयरमैन पार्षद दलीप शर्मा की अध्यक्षता में हुई है। बैठक में शहर के विभिन्न हिस्सों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने से जुड़े तीन अहम विकास कार्यों को मंजूरी दी गई। बैठक में कमेटी के अन्य सदस्य नरेश पंचाल, मनौर, गुरचरणजीत सिंह, सुमन देवी, राजिंदर सिंह और महेशिंदर सिंह सिद्धू मौजूद रहे। इसके अलावा नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी और संबंधित विभागों के इंजीनियर भी बैठक में शामिल हुए। तीन प्रोजेक्ट्स को मिली सर्वसम्मति से मंजूरी
बैठक में तीन रफ कॉस्ट एस्टीमेट (अनुमानित लागत) कमेटी के सामने प्रस्तुत किए गए। सभी प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा के बाद तीनों विकास कार्यों को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी गई। समय पर काम पूरा करने के निर्देश
बैठक के दौरान चेयरमैन दलीप शर्मा ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वीकृत सभी विकास कार्यों को तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि ये सभी प्रोजेक्ट शहर के नागरिकों के लिए बेहद उपयोगी साबित होंगे और इससे चंडीगढ़ की मूलभूत सुविधाएं और मजबूत होंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *