MCB के श्रद्धालु मथुरा-वृंदावन की यात्रा कर लौटे:मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 79 श्रद्धालुओं ने तीर्थ स्थलों के दर्शन किए

छत्तीसगढ़ शासन की मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के 79 श्रद्धालु मथुरा-वृन्दावन की धार्मिक यात्रा कर लौटे। समाज कल्याण विभाग की ओर से साल 2025-26 के अंतर्गत इस पावन तीर्थ यात्रा का सफल आयोजन किया गया था। यात्रा के लिए 13 दिसंबर को दोपहर 12 बजे सभी तीर्थ यात्री मनेंद्रगढ़ से बस से बैकुण्ठपुर रोड रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुए। वहां से उन्हें स्पेशल ट्रेन के माध्यम से मथुरा भेजा गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया था। यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए 1 स्कॉर्ट प्रभारी, 2 चिकित्सा अधिकारी और 3 अनुरक्षक नियुक्त किए गए थे। पूरी यात्रा के दौरान सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रहीं और तीर्थ यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई। तीर्थ यात्रा के अंतर्गत श्रद्धालुओं ने मथुरा-वृन्दावन में स्थित प्रेम मंदिर, बांके बिहारी मंदिर और श्रीरंग मंदिर के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में भी विधिवत दर्शन किए। उन्होंने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना की सराहना करते हुए छत्तीसगढ़ शासन और समाज कल्याण विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। यात्रियों ने कहा कि यह योजना धार्मिक आस्था को सशक्त करने के साथ-साथ वरिष्ठ नागरिकों के जीवन में सुख और आध्यात्मिक शांति लाती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *