MD तस्करी के आरोपी का भाई लव जिहाद में अरेस्ट:हिंदू छात्रा से रेप में है आरोपी; इसी की थार में ओसाफ ने पीड़िता से ज्यादती की थी

भोपाल के हाई प्रोफाइल एमडी तस्करी, लव जिहाद और जमीनें कब्जा करने वाली यासीन गैंग के गुर्गे मोनिस खान का छोटा भाई माज खान लव जिहाद के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 2 जनवरी को कोहेफिजा पुलिस ने 11वीं कक्षा की छात्रा की शिकायत पर रेप की एफआईआर दर्ज की थी। पीड़िता ने कार में जबरन रेप करने, धर्म बदलने का दबाव बनाने और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने के आरोप लगाए थे। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी ओसाफ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दूसरे आरोपी माज खान की रविवार को गिरफ्तारी हुई। मेडिकल परीक्षण के बाद उसे कोर्ट में पेश कर दिया गया है। वारदात में इस्तेमाल काले कांच की थार माज की थी। पूरा घटनाक्रम उसकी जानकारी में था। बता दें कि यासीन गैंग पर पूर्व में भी लव जिहाद के आरोप लगते रहे हैं। माज का बड़ा भाई मोनिस एमडी तस्करी मामले में जमानत पर है। माज का मददगार प्रधान आरक्षक सस्पेंड आरोपी माज को पेश कराने और बिना रिमांड लिए जेल भिजवाने की डील के आरोप में कोहेफिजा थाने के प्रधान आरक्षक ज्ञानेंद्र दिवेदी को डीसीपी जोन-3 अभिनव चौकसे ने सस्पेंड कर दिया है। आरोप है कि ज्ञानेंद्र ने पूरी डील एक आलीशान होटल में की थी। माज स्वयं को एक प्रतिष्ठित जिम का संचालक बताता है। ज्ञानेंद्र के संदिग्ध आचरण के चलते टीआई ने उसके खिलाफ प्रतिवेदन डीसीपी को सौंपा, जिस पर संज्ञान लेते हुए पूरी कार्रवाई की गई है। थार में आरोपी ने छात्रा के साथ रेप किया था 2 जनवरी को ओसाफ अली खान (19) के खिलाफ शाहपुरा में रहने वाली नाबालिग (11वीं की छात्रा) की शिकायत पर कोहेफिजा पुलिस ने रेप की एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्त में ले लिया था। आरोपी 12वीं क्लास का छात्र है। उसके पिता डॉक्टर, जबकि मां सरकारी स्कूल में टीचर हैं। कोहेफिजा थाना टीआई कृष्ण गोपाल शुक्ला के अनुसार, आरोपी ओसाफ अक्सर छात्रा की सहेली से मिलने स्कूल के आसपास आता था। इसी सहेली के माध्यम से उसकी पहचान पीड़िता से हुई। पिछले साल जुलाई में आरोपी ने पीड़िता को भोपाल घुमाने के बहाने बुलाया और खानूगांव के सुनसान इलाके में ले गया। वहां कार के अंदर आरोपी ने छात्रा के साथ रेप किया। विरोध करने पर उसने शादी का झांसा देकर उसे चुप करा दिया। एक लाख रुपए की डिमांड कर ब्लैकमेल किया आरोपी ने पीड़िता को पता चले बिना रेप के दौरान उसका अश्लील वीडियो बना लिया था। कुछ समय बाद उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा से 1 लाख रुपए की मांग की। बदनामी के डर से घबराई छात्रा ने किसी तरह 40 हजार रुपए का इंतजाम कर आरोपी को दिए। ब्लॉक करने पर दोस्तों को दिखाया वीडियो पैसे लेने के बाद भी आरोपी की मांग जारी रही और वह बार-बार रेप करने का दबाव बनाता रहा। तंग आकर जब छात्रा ने उसे सोशल मीडिया और फोन पर ब्लॉक कर दिया, तो आरोपी ने अलग-अलग नंबरों से कॉल कर परेशान किया। जब छात्रा नहीं मानी, तो आरोपी ने वह निजी वीडियो छात्रा के दोस्तों को दिखा दिया। इसके बाद छात्रा ने अपने मौसेरे भाई और हिंदू संगठन के लोगों की मदद से थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। धर्म परिवर्तन और नमाज का दबाव पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी उस पर धर्म बदलने का दबाव डालता था। इतना ही नहीं, दबाव बनाकर उससे कई बार जबरन धार्मिक दुआएं भी पढ़वाई गईं। पुलिस ने आरोपी ओसाफ अली खान को हिरासत में ले लिया है। आरोपी का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया है, जिसकी फोरेंसिक जांच कराई जा रही है। ये खबर भी पढ़ें… राजा बनकर हिंदू युवती से रेप, अश्लील VIDEO बनाए भोपाल के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र के बगरौदा औद्योगिक इलाके में लव जिहाद का मामला सामने आया है। आरोपी उवेज नामक युवक ने खुद को ‘राजा’ बताकर हिंदू युवती को प्रेमजाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान आरोपी ने युवती के अश्लील फोटो और वीडियो भी मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिए। पढ़िए पूरी खबर।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *