MLA देवेन्द्र यादव अस्पताल में भर्ती:DKS के डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा इलाज, बलौदा बाजार हिंसा मामले में जेल में है बंद

बलौदा बाजार हिंसा के मामले में रायपुर जेल में बंद भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें रायपुर के दाउ कल्याण सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। यादव बीते 5 दिनों से भर्ती है। उनके ऑपरेशन की तैयारी चल रही है। जानकारी के मुताबिक विधायक यादव को पेट की मांसपेशी से जुड़ी बीमारी के इलाज के लिए लाया गया है। इससे पहले उनके मेडिकल फिटनेस के लिए उन्हें अंबेडकर अस्पताल भेजा गया था। जहां सारी जांच की गई। मेडिसिन विभाग से मेडिकल फिटनेस रिपोर्ट आने के बाद उनका DKS में ऑपरेशन होगा। 17 अगस्त को हुई थी गिरफ्तारी बलौदाबाजार हिंसा मामले में 17 अगस्त को भिलाई से देवेन्द्र यादव को गिरफ्तार किया गया था, इसके बाद से लगातार उनकी न्यायिक रिमांड बढ़ रही है। वे रायपुर की सेंट्रल जेल में बंद हैं। इस दौरान टीम राहुल गांधी के सदस्य, प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज समेत कई बड़े कांग्रेस नेता उनसे मुलाकात करने जेल पहुंचे थे। हाल ही में यूथ कांग्रेस के राष्टीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने भी यादव से मुलाकात की थी। देवेंद्र पर भीड़ को उकसाने का आरोप विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी बलौदाबाजार हिंसा मामले में हुई है। उन पर हिंसा भड़काने का आरोप है। इस मामले में बलौदाबाजार पुलिस ने 4 बार नोटिस जारी किया, लेकिन विधायक ने बयान देने जाने से मना कर दिया था। उन्होंने कहा था कि पुलिस को बयान लेना है, तो उनके पास और लेकर जाए। हालांकि पूछताछ के लिए तीसरा नोटिस मिलने पर देवेंद्र यादव ने बलौदाबाजार जाकर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात भी की थी। वहीं, बलौदाबाजार पुलिस के एक उच्चाधिकारी की माने तो पुलिस के पास देवेंद्र के खिलाफ गवाह हैं। कुछ लोगों के बयान हैं। इसके अलावा पुलिस के पास कुछ वीडियो भी हैं। इसको आधार बनाकर उन पर कार्रवाई की जा रही है। क्या है बलौदाबाजार हिंसा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *