MLA पठानमाजरा की सरकारी कोठी खाली करवाने पहुंची पुलिस:पठानमाजरा ने वीडियो जारी करके कहा, केजरीवाल से कपूरथला हाउस भी कराओ खाली

पटियाला जिले के हलका सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा की पटियाला स्थित सरकारी कोठी को खाली करवाया जा रहा है। पठानमाजरा को भगौड़ा घोषित करने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के जरिए पुलिस पठानमाजरा को सरेंडर करने का दबाव बना रही है। वहीं दूसरी तरफ पठानमाजरा ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर सुबह-सुबह से वीडियो जारी किया है। पठानमाजरा ने कहा कि उन्हें यह घर बतौर MLA अलॉट हुआ है और वो अभी भी पंजाब विधानसभा के MLA हैं। उन्होंने पंजाब सरकार कहा है कि पहले आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो केजरीवाल से कपूरथला हाउस खाली करवाओ। पहले प्रशासन ने चिपकाया था नोटिस प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि पहले यहां पर मकान खाली करने का नोटिस चिपकाया गया था। लेकिन नोटिस के बाद रिहायश खाली नहीं की गई जिसके बाद पुलिस के साथ घर को खाली करवाया जा रहा है। अपने वीडियो मैसेज में पठानमाजरा ने कही ये बातें, जानिए फरार विधायक हरमीत सिंह पठान माजरा, जो कथित तौर पर इस समय ऑस्ट्रेलिया में रह रहे हैं, लाइव आकर यह कहते हैं कि अगर कोठी खाली करवानी ही है तो पूर्व पीआरटीसी चेयरमैन रणजोत सिंह हडाना की पांच एकड़ की कोठी क्यों नहीं खाली करवाई जा रही, जहां राजनीतिक गतिविधियां चल रही हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि मौजूदा विधायक का घर खाली नहीं करवाया जा सकता, लेकिन मेरा ही क्यों खाली करवाया जा रहा है। केजरीवाल आखिर किस पद पर हैं कि वे पंजाब के कपूरथला स्थित घर में रह रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *