MLA लाल बोले- लुधियाना को बनाएंगे मॉडल सिटी:विधायक पप्पी की बाजवा को चुनौती, बोले- बताए आतंकी हमलों की भविष्यवाणी करने वाले पंडित का नाम

लुधियाना में आम आदमी पार्टी के विधायकों ने एक ही मुद्दे पर अलग-अलग स्थानों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। विधायक मदन लाल बग्गा ने सलेम टाबरी दफ्तर में और विधायक अशोक पराशर पप्पी ने मोहर सिंह नगर में मीडिया से बात की। विधायक अशोक पराशर पप्पी ने प्रताप सिंह बाजवा पर दर्ज मामले को सही ठहराया। उन्होंने बाजवा को चुनौती दी कि वे उस पंडित का नाम बताएं, जिसने पंजाब में 50 से ज्यादा आतंकी हमलों की भविष्यवाणी की है। पप्पी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पंजाब का माहौल खराब करना चाहती है। विधायक मदन लाल बग्गा ने कहा कि वे झूठे वादे नहीं करते, बल्कि काम करके दिखाते हैं। उन्होंने शहर को मॉडल सिटी बनाने का वादा किया। दोपहर बाद हल्का साउथ की विधायक राजिंदरपाल कौर छीना और आत्म नगर के विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू ने आईटीआई गिल रोड के पास प्रेस कॉन्फ्रेंस की। दोनों विधायकों ने कहा कि पंजाब का माहौल बिगाड़ने की कोशिश हो रही हैं। सरकार इस पर सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि लोगों को स्वच्छ माहौल दिया जाएगा और अशांति व झूठी अफवाह फैलाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *