लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर ने की धोखाधड़ी:एक दिन में 4 थानों में केस दर्ज, फर्जी प्लॉट बेचने का आरोप, नहीं दिया मालिकाना हक

लुधियाना में एक प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ जमीन धोखाधड़ी के चार अलग-अलग मामले दर्ज हुए हैं। आरोपी करण अरोड़ा ने शर्मन जी वाटिका कॉलोनी में फर्जी प्लॉट बेचकर कई लोगों से ठगी की है। पीएयू थाने में दो मामले दर्ज किए गए हैं। पहला मामला टैगोर नगर निवासी रूप लाल जैन की शिकायत पर दर्ज हुआ। जैन ने 10 मार्च को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि करण अरोड़ा ने पैसे लेकर भी प्लॉट का मालिकाना हक उनके नाम नहीं किया। चार अन्य भी बनाए गए आरोपी दूसरा मामला सुंदर नगर के सुधीर चोपड़ा की शिकायत पर दर्ज किया गया। इसमें करण अरोड़ा के साथ मंदीप अरोड़ा, राजेश गुप्ता, मुनीश गुप्ता और दिनेश कुमार भी आरोपी हैं। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ धारा 420 और 120बी के तहत एफआईआर दर्ज की है। हैबोवाल थाने में बिंद्राबन रोड की नीलम जैन की शिकायत पर करण अरोड़ा के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) के तहत केस दर्ज किया गया है। डिवीजन नंबर 8 पुलिस ने भी इसी तरह का एक मामला दर्ज किया है। आरोपी करण अरोड़ा महावीर एन्क्लेव का रहने वाला है और फिलहाल फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *