पंजाब में दलित स्टूडेंट की स्कॉलरशिप में गड़बड़ी का खुलासा:मंत्री सौंद बोले-पिछली सरकार में 6 करोड़ बकाया, कोर्ट जाकर मिले 2 करोड़

पंजाब के कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने पिछली सरकारों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने दलित बच्चों की छात्रवृत्ति में बड़ी गड़बड़ी की। लुधियाना जिले के खन्ना में मंत्री सौंद ने 4 सरकारी स्कूलों के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि कैप्टन सरकार के समय फतेहगढ़ साहिब यूनिवर्सिटी की 6 करोड़ रुपए की स्कॉलरशिप बकाया थी। इसमें से केवल 2 करोड़ रुपए ही कोर्ट के माध्यम से मिल पाए। कोविड काल में कैप्टन सरकार का वादा श्री गुरु ग्रंथ साहिब विश्व यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार ने उन्हें बताया कि पिछली सरकारों में उन्हें कभी छात्रवृत्ति नहीं मिली। कोविड काल में कैप्टन सरकार ने वादा किया, लेकिन स्कॉलरशिप नहीं दी गई, अभी भी 4 करोड़ रुपए बकाया हैं। मंत्री ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी की सरकार में छात्रवृत्ति में कोई देरी नहीं हो रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कल ही 730 करोड़ रुपए जारी किए हैं। 11 लाख की विज्ञान लैब बनाई विकास कार्यों के तहत बीजा स्कूल में 9.65 लाख का पुस्तकालय, 3 लाख की चारदीवारी और 1.40 लाख के शौचालय बनाए गए। भुम्मदी में 11 लाख की विज्ञान लैब बनाई गई। फेजगढ़ में 6.26 लाख का हॉल और 1.25 लाख के प्रोजेक्टर पैनल खरीदे गए। प्राइमरी स्कूल में 1.44 लाख की चारदीवारी और 50 हजार के शौचालय का निर्माण किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *