MP इवनिंग बुलेटिन:किडनी फेल से 11वीं मौत, महिला नेता को घसीटा-चांटे मारे, भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, कुर्सियां फेंकी; दिनभर की 10 बड़ी खबरें

MP इवनिंग न्यूज बुलेटिन में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते है, एमपी में आज, क्या रहा खास 1. छिंदवाड़ा में किडनी फेल होने से एक और मौत; कोल्ड्रिफ और नेक्स्ट्रो-डीएस सिरप एमपी में बैन
एमपी के छिंदवाड़ा में किडनी फेल होने से बच्चों की मौत का सिलसिला नहीं थम रहा है। शनिवार को नागपुर में इलाज के दौरान डेढ़ साल की योगिता ठाकरे ने दम तोड़ दिया। एक महीने में अब तक 10 बच्चों की जान जा चुकी है। इधर, तमिलनाडु के बाद मध्यप्रदेश में भी कोल्ड्रिफ और नेक्स्ट्रो-डीएस कफ सिरप को बैन कर दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें.. 2. भोपाल में भाजपा नेत्री को घसीटा और चांटे मारे, पीड़ित बोली- ब्राह्मणों को मंदिर जाने से रोकते हैं
भोपाल में बीजेपी बिलखिरिया मंडल की महामंत्री सकुन शर्मा को गुर्जर परिवार ने जमकर पीटा। भाजपा नेत्री को सड़क पर घसीटा, चांटे मारे। घटना शुक्रवार रात की है, इसका वीडियो शनिवार को सामने आया है। सकुन शर्मा का आरोप है कि वह कॉलोनी के मंदिर में पूजा करने गई थी। इस दौरान आरोपी पहुंचे और विवाद शुरू कर दिया। पूरी खबर पढ़ें.. 3. फर्जी डॉक्टर: क्लिनिक सील किया तो दूसरा अस्पताल खोला: गर्भ में बच्चे की मौत, जमकर हंगामा
उज्जैन में विवादित डॉ. तैय्यबा का दूसरा अस्पताल भी सील कर दिया गया। गुरुवार को डिलीवरी के लिए पहुंची एक महिला और उसके परिजनों ने डॉक्टर की लापरवाही से बच्चे की मौत के आरोप लगाए हैं। शुक्रवार को हंगामे के बाद सीएमएचओ ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। पूरी खबर पढ़ें.. 4. पूर्व मंत्री बोले- विजयवर्गीय राजनीति के रावण:इंदौर में सज्जन वर्मा ने कहा- बाप-बेटे माल दबाकर बैठे​​​​​​​ कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को राजनीति का रावण कहा है। इसके साथ ही उन्होंने विजयवर्गीय को बलात्कारी बोला और गलत होने पर मानहानि का दावा करने की सलाह भी दे डाली। वर्मा ने विजयवर्गीय पर करोड़ों के घोटाले का आरोप भी लगाया। कहा- कहा कि ईडी के छापे ने करोड़ों का खेल उजागर कर दिया है। पूरी खबर पढ़ें.. 5. भोपाल, इंदौर समेत कई जिलों में बारिश, कल भी ऐसा ही मौसम बने रहने का अनुमान
मध्यप्रदेश में बारिश का दौर जारी है। शनिवार को भोपाल, इंदौर और शाजापुर समेत कई जिलों में पानी गिरा। रविवार को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। इधर, इसी सप्ताह से कई जिलों से मानसून की विदाई हो सकती है। बता दें कि डिप्रेशन, डीप डिप्रेशन और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के सक्रिय होने की वजह से पिछले 2 दिन से कई जिलों में तेज बारिश हुई। पूरी खबर पढ़ें.. 6. भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, फायरिंग हुई: कांग्रेस MLA और पूर्व मंत्री के समर्थकों ने कुर्सियां फेंकी​​​​​​​
जबलपुर में देर रात भाजपा और कांग्रेस समर्थक आपस में भिड़ गए। इस दौरान हवाई फायरिंग भी की गई। जानकारी मिलते ही जबलपुर एसपी सहित 4 थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा और भीड़ को अलग किया। बताया जा रहा है कि एक युवक को गोली लगी है। हालांकि पुलिस ने फायरिंग होने की पुष्टि नहीं की। मामले की जांच की जा रही है।​​​​​​ पूरी खबर पढ़ें.. 7. विधानसभा अध्यक्ष तोमर के बेटे का बर्थडे जुलूस, एम्बुलेंस फंसी: बीमार नवजात को जयपुर ले जा रहे थे​​​​​​​
मुरैना में मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे प्रबल प्रताप सिंह तोमर के जन्मदिन पर निकले जुलूस से जाम लग गया। इसमें दो एम्बुलेंस कई घंटों तक फंसी रही। एक एम्बुलेंस में नवजात बच्चे काे दिल में छेद होने की वजह से जयपुर ले जाया जा रहा था। प्रबल प्रताप सिंह तोमर का जन्मदिन 3 अक्टूबर को था। इस मौके पर जश्न मनाया। पूरी खबर पढ़ें.. 8. डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा खंडित करने के बाद हंगामा: अनुयायियों ने बांदरी-खुरई हाईवे पर लगाया जाम सागर जिले के ​​​​​​​खुरई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बांदरी थाना क्षेत्र में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को अज्ञात बदमाशों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रतिमा की उंगली टूटी हुई मिलने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। विरोध में बड़ी संख्या में बाबा साहब के अनुयायियों ने हाईवे पर चक्काजाम कर दिया और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। पूरी खबर पढ़ें.. 9. थंडरबर्ड विंटेज कार ड्राइव करते नजर आए सिंधिया: ग्वालियर में महल से बेटे के साथ निकले केंद्रीय मंत्री​​​​​​​
ग्वालियर में शुक्रवार रात केन्द्रीय मंत्री व ग्वालियर राजघराने के मुखिया ज्योतिरादित्य सिंधिया थंडरबर्ड रॉयल विंटेज कार ड्राइव करते नजर आए। सिंधिया को कार चलाते देख समर्थक रोमांचित हुए और शोर मचाते हुए इस पल को मोबाइल में कैद किया। केंद्रीय मंत्री ने भी अपने शाही अंदाज में समर्थकों को हाथ से इशारा कर उसका अभिवादन किया। ​​​​​​​पूरी खबर पढ़ें.. 10. फलों पर नाले का पानी छिड़का, आरोपी इकबाल की पिटाई, बड़वानी में लोगों ने पुलिस के हवाले किया​​​​​​​
बड़वानी जिले के राजपुर में एक फल विक्रेता को फलों पर नाले का पानी छिड़कने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया। इससे पहले उसकी धुनाई भी की। वाकया गुरुवार का है। शनिवार को इसका वीडियो सामने आया है। लोगों का कहना है कि वह लंबे समय से गंदा पानी फलों पर डालता आ रहा था। पूरी खबर पढ़ें..

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *