MP के जबलपुर में कार ने 13 मजदूरों को रौंदा:2 की मौत, 7 की हालत गंभीर; सड़क किनारे बैठकर खाना खा रहे थे

मध्य प्रदेश के जबलपुर में रविवार को तेज रफ्तार कार ने 13 मजदूरों को कुचल दिया। हादसे में 2 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 मजदूर घायल हो गए। घायलों में से 7 की हालत नाजुक है। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है। हादसा बरेला थाना क्षेत्र के एकता चौक पर दोपहर करीब 2 बजे हुआ। मृतकों की पहचान चैनवती बाई (40 वर्ष) और लच्छो बाई (40 वर्ष) के रूप में हुई है। मृतक और सभी घायल मंडला जिले के बीजाडांडी थाना क्षेत्र के बिहारिया गांव के रहने वाले हैं। डेढ़ माह से यहां मजदूरी कर रहे थे। जानकारी के अनुसार, मजदूर सड़क के डिवाइडर में लगी लोहे की जालियों की सफाई करने के बाद बैठकर खाना खा रहे थे। इसी दौरान बरेला से जबलपुर की ओर आ रही सफेद कार उन्हें रौंदते हुए भाग गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बरेला थाना पुलिस और डायल 108 को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनिल पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भिजवाया। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय भी घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे। हादसे के बाद की 5 तस्वीरें… घायल बोला- कार अचानक सामने आ गई
घायल मजदूर महंत उइके ने बताया कि कार अचानक सामने आ गई और देखते ही देखते साथियों को कुचलते हुए भाग गई। जब तक कुछ समझ पाते, तब तक कई साथी सड़क पर घायल पड़े थे। बरेला थाना प्रभारी अनिल पटेल ने बताया कि घायलों का इलाज जारी है और फरार कार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। आसपास के CCTV कैमरों और टोल नाकों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ये हुए घायल …………………………………………………….. ये खबर भी पढ़ें.. एम्बुलेंस ने बाइक को टक्कर मारी, युवक की मौत रीवा के शाहपुर थाना क्षेत्र के हिनौता मोड़ पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाइक से जा रहे दो युवकों को तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने टक्कर मार दी। हादसे में ज्ञानेंद्र रावत (पिता मोहनलाल रावत) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुलदीप रावत (पिता दिनेश रावत) गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज अस्पताल में जारी है। पूरी खबर पढ़ें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *