MP के सीएम बोले- मौलाना नाम खटकता है:लिखो तो पेन अटकता है; मौलाना गांव का नाम विक्रम नगर, जहांगीरपुर का जगदीशपुर किया

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन जिले की 3 पंचायतों के नाम बदलने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि गजनी खेड़ी पंचायत का नाम चामुंडा माता नगरी, मौलाना गांव का नाम विक्रम नगर और जहांगीरपुर का नाम जगदीशपुर ​होगा। मुख्यमंत्री ने मंच से कहा- एक गांव का नाम खटकता है। वो नाम है मौलाना। हमको तो समझ नहीं आया कि गांव का इस नाम से क्या संबंध है। नाम लिखो तो पेन अटकता है। सीएम डॉ. यादव रविवार को उज्जैन के बड़नगर में सीएम राइस स्कूल का लोकार्पण करने पहुंचे थे। उन्होंने कि ये स्कूल पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से जाना जाएगा। नाम बदलने की राजनीति पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि जब मुंबई और चेन्नई जैसे बड़े शहरों के नाम बदले जा सकते हैं, तो फिर हम अपनी पंचायतों के नाम क्यों नहीं बदल सकते? उन्होंने गजनी खेड़ी पंचायत को चामुंडा माता नगरी के नाम से पुकारे जाने की घोषणा करते हुए वहां विकास कार्यों के आदेश भी दिए। सीएम डॉ. यादव ने चामुंडा धाम मंदिर में किया पूजन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन की बड़नगर तहसील के गांव गजनी खेड़ी में चामुंडा धाम मन्दिर में पूजा-अर्चना की। सीएम के साथ केंद्रीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी, सांसद अनिल फिरोजिया भी मौजूद थे। चामुंडा माता मंदिर के पुजारी ईश्वरगिरी गोस्वामी ने बताया कि गजनी खेड़ी में मां चामुंडा का यह ऐतिहासिक भव्य मंदिर वर्तमान में पुरातत्व विभाग के अधीन है। यह स्थान निमाड़ सहित इंदौर क्षेत्र के अरझरे व लाड़ परिवार के सैकड़ों परिवार की विशेष आस्था का केंद्र है। पुरातत्वविद वीएस वाकणकर के अनुसार इस मंदिर में विश्व की अत्यंत दुर्लभ मूर्ति है। इस प्रकार की एक मूर्ति काठमांडू (नेपाल) में है। मंडप के दाहिनी ओर वाह्य भित्ति पर 11वीं सदी का पांच पंक्ति का नागरीय लिपि में एक लेख उत्कीर्ण है। मंदिर के आंगन में दो छतरियां और एक कुंड स्थित है। गांवों का नाम बदलने पर ये बोले ग्रामीण यह खबरें भी पढ़ें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घुमाई लाठी, घुड़सवारी की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार सुबह लाठी घुमाई, घोड़े की सवारी भी की। ऊं नम: शिवाय का जाप किया। मौका था उज्जैन में राहगीरी का। राहगीरी के लिए कोठी रोड के करीब एक किलोमीटर से ज्यादा लंबे रास्ते को सजाया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री यादव ने फूड स्टॉल पर मीठा भी चखा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें CM डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में उड़ाया ड्रोन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर में ड्रोन प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया। यह केंद्र मध्यप्रदेश फ्लाइंग क्लब और कस्तूरबा ग्राम ट्रस्ट के संयुक्त उपक्रम के तहत शुरू किया गया है। उन्होंने मध्य प्रदेश फ्लाइंग क्लब के मिलिंद महाजन से कहा कि प्रदेश भर के लिए मास्टर ट्रेनर तैयार करने की योजना बनाएं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *