MP के 29 नए अपर कलेक्टर अभी SDM काम करेंगे:5 अफसरों को सीनियर अपर कलेक्टर वेतनमान, दो डिप्टी कलेक्टर जाइंट कलेक्टर बने

मध्य प्रदेश को 29 नए अपर कलेक्टर एक जनवरी से मिल गए हैं लेकिन इन्हें कम से कम दो माह तक एसडीएम या कलेक्टर कार्यालय में प्रभारी अधिकारी का ही काम करना होगा। 2 साल पहले अपर कलेक्टर बनने वाले सभी अधिकारियों को ही राज्य सरकार अभी तक जिलों में अपर कलेक्टर नहीं बना सकी है। अब 29 नए अधिकारियों के सामने आने के बाद सामान्य प्रशासन विभाग को जल्दी ही इनकी पोस्टिंग का रास्ता निकालना होगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने 31 दिसंबर को आदेश जारी कर एक जनवरी 2026 से 29 राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों को प्रमोट किया है। इन अधिकारियों की अच्छी सीआर के आधार पर इन्हें वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान (संयुक्त कलेक्टर) से प्रवर श्रेणी वेतनमान (अपर कलेक्टर) देने का आदेश जारी किया गया है। 12 दिसम्बर 2025 को हुई विभागीय चयन समिति की बैठक के बाद क्रमोन्नत किए गए इन अधिकारियों की पोस्टिंग अभी जिलों में एसडीएम और संयुक्त कलेक्टर के रूप में है। इन्हें अब जिलों में अपर कलेक्टर या मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के पद पद पदस्थ किया जाएगा क्योंकि दोनों ही पद समान वेतनमान और अधिकार वाले हैं। ये अधिकारी बने अपर कलेक्टर, पदस्थापना यथावत इनको भी मिला है प्रमोशन जो अन्य संयुक्त कलेक्टर अपर कलेक्टर पद पर प्रमोट हुए हैं उनमें रविशंकर राय भोपाल, बृजेन्द्र कुमार रावत नर्मदापुरम, लक्ष्मीकांत खरे भोपाल, मकसूद अहमद बैतूल, बृजेश सक्सेना उज्जैन, विनय द्विवेदी उपायुक्त राजस्व सागर संभाग, हुनेंद्र घोरमारे, मायाराम कौल बालाघाट, हेमलता सोलंकी खरगोन, ज्योति भलावे छिंदवाड़ा, दिनेश सिंह तोमर सीहोर, वीरेद्र सिंह दांगी राजगढ़, अयोध्या प्रसाद द्विवेदी मऊगंज, राजेश कुमार यादव उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल, जमील खान सीहोर, ममता खेड़े उपसंचालक प्रशासन अकादमी, विनीत तिवारी भोपाल के पद पर पदस्थ हैं। विभाग ने कहा है कि चार संयुक्त कलेक्टर अयोध्या प्रसाद द्विवेदी, राजेश कुमार यादव, जमील खान, ममता खेड़े, विनीत तिवारी को उनसे सीनियर अफसरों की जांच के चलते रहने और प्रमोशन का लिफाफा बंद रखने के चलते प्रमोट किया गया है। अगर सीनियर अफसरों की जांच खत्म हो जाती है और क्लीनचिट मिलती है तो अपर कलेक्टर के पद पर प्रमोट हो चुके अंतिम पांच अफसरों को क्रमावनत किया जाएगा। दो डिप्टी कलेक्टर बने संयुक्त कलेक्टर
सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश में दो डिप्टी कलेक्टरों को प्रमोट कर संयुक्त कलेक्टर बनाया है। ये अधिकारी राकेश परमार डिप्टी कलेक्टर इंदौर और अनुराग निंगवाल डिप्टी कलेक्टर शिवपुरी हैं। 5 अधिकारी सीनियर अफर कलेक्टर
इसके अलावा अपर कलेक्टर स्तर को पांच अफसरों को वरिष्ठ प्रवर श्रेणी वेतनमान पर क्रमोन्नत किया है। सीनियर अपर कलेक्टर की कैटेगरी में आने वाले ये अधिकारी महिप कुमार तेजस्वी उप सचिव सामान्य प्रशासन पूल, लक्ष्मी गामड़ अपर नियंत्रक गवर्नमेंट प्रेस भोपाल, प्रवीण फुलपगारे सीईओ जिला पंचायत दमोह, भुरला सोलंकी अपर कलेक्टर शाजापुर और महेंद्र सिंह कवचे अपर कलेक्टर दतिया हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *