रायसेन जिले में हाल ही में हुए पुल हादसे के बाद मध्यप्रदेश का लोक निर्माण विभाग (PWD) पूरे प्रदेश में सक्रिय मोड में आया है। विभाग ने पहली बार इतनी बड़ी संख्या में तात्कालिक मरम्मत और पुनर्निर्माण कार्यों की सूची जारी करते हुए 45 पुलों के सुधार कार्यों के लिए करोड़ों रुपए की स्वीकृति दी है। विधानसभा सत्र के दौरान रायसेन में पुल गिरने की घटना के बाद सुरक्षा को लेकर उठे सवालों को लेकर बढ़े दबाव का परिणाम माना जा रहा है। PWD के जारी आदेश में बताया गया कि 03.11.2025 को हुई राज्य स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की 295वीं बैठक में यह फैसला लिया गया कि प्रदेश के कई जिलों से तात्कालिक मरम्मत की जो मांगें आई थीं, उन्हें प्राथमिकता पर स्वीकृत किया जाए। ये काम कराए जाएंगे जानिए किस जिले के कौन से पुल की होगी रिपेयरिंग ग्वालियर जिला मुरैना जिला भिंड जिला दतिया जिला अशोकनगर जिला गुना जिला सीहोर जिला रायसेन जिला नरसिंहपुर जिला मंदसौर जिला रतलाम जिला छिंदवाड़ा जिला बालाघाट जिला रीवा जिला सतना जिला छतरपुर जिला पन्ना जिला इंदौर जिला


