MP दिनभर, 10 बड़ी खबरें:बस ने युवक को कुचला, दो साल के बेटे को लेकर टंकी पर चढ़ी मां; कई जिलों में आंधी-बारिश, ओले गिरे

MP दिनभर में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते है, एमपी में आज, क्या रहा खास… 1. अवैध पटाखा फैक्ट्री में 2 टन बारूद, कांग्रेस नेता चला रहा था इंदौर में पुलिस ने अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया, जहां करीब 2 टन विस्फोटक रखा मिला। पुलिस के मुताबिक फैक्ट्री कांग्रेस नेता द्वारा संचालित थी और बारूद शिफ्ट करने की तैयारी चल रही थी। बड़ा हादसा टल गया। मामले में विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है। पढ़ें पूरी खबर 2. कार में पुजारी का शव, सिर में गोली; हत्या या आत्महत्या?
इंदौर के महालक्ष्मी नगर में कार के अंदर पुजारी का शव मिला। सिर में गोली लगी थी और पास में पिस्टल पड़ी थी। शीशा तोड़कर शव बाहर निकाला गया। पुलिस को एक युवती से जुड़ा कनेक्शन भी मिला है। मामला हत्या या आत्महत्या, दोनों एंगल से जांच में है। पढ़ें पूरी खबर 3. महाकाल VIP दर्शन पर कलेक्टर ही लेंगे अंतिम फैसला, सुप्रीम कोर्ट की मुहर महाकाल मंदिर में वीआईपी दर्शन को लेकर दायर याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी। कोर्ट ने हाईकोर्ट का फैसला बरकरार रखते हुए कहा कि गर्भगृह में प्रवेश का अधिकार तय करने का अंतिम फैसला कलेक्टर ही करेंगे। इससे मंदिर प्रबंधन को बड़ा कानूनी समर्थन मिला है। पढ़ें पूरी खबर 4. MP में बैंकिंग ठप: 7 हजार शाखाएं बंद, 40 हजार कर्मचारी हड़ताल पर
प्रदेशभर में बैंककर्मियों की हड़ताल से 7 हजार बैंक शाखाओं का कामकाज ठप रहा। करीब 40 हजार कर्मचारी 5-डे वीक समेत अन्य मांगों को लेकर आंदोलन पर हैं। भोपाल में कर्मचारियों ने वित्त मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। आम लोगों को लेन-देन में परेशानी हुई। पढ़ें पूरी खबर 5. सीधी में जीजा-साले पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर सीधी जिले में बाइक सवार जीजा-साले पर काली कार से आए बदमाशों ने फायरिंग की। दोनों की गर्दन में गोली लगी है और हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने नाकाबंदी कर जांच शुरू कर दी है। आपसी रंजिश के एंगल पर भी पड़ताल चल रही है। पढ़ें पूरी खबर 6. सिवनी में दर्दनाक हादसा: बस ने बाइक सवार को कुचला
सिवनी के बालाघाट रोड पर तेज रफ्तार बस ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घटना का वीडियो सामने आया है। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर 7. MP में बारिश-ओले का कहर, 15 जिलों में फसलों को नुकसान
प्रदेश में मावठा गिरने से मौसम ने करवट ली। ग्वालियर, रतलाम समेत 15 जिलों में बारिश और ओले गिरे, जिससे फसलों को नुकसान पहुंचा है। कई जगह तेज आंधी भी चली। मौसम विभाग ने रात के लिए भी अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर पॉजिटिव खबर 8. इंसानियत की मिसाल: हम्माल बना बुजुर्ग महिला का सहारा नर्मदापुरम में एक हम्माल ने लाचार बुजुर्ग महिला की मदद कर मिसाल पेश की। आधार अपडेट के लिए महिला को ठेले पर बैठाकर 3 किलोमीटर दूर सेंटर तक पहुंचाया। आधार न होने से महिला का राशन 6 महीने से बंद था। मदद की कहानी सोशल मीडिया पर सराही जा रही है। पढ़ें पूरी खबर खबर जरा हटके 9. 40 फीट ऊंची टंकी पर चढ़ी महिला, बेटे को लेकर बैठी
नर्मदापुरम में घरेलू विवाद के बाद महिला अपने 2 साल के बेटे को लेकर 40 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गई। सूचना पर पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। काफी समझाइश के बाद महिला सुरक्षित नीचे उतरी। किसी तरह की अनहोनी टल गई। पढ़ें पूरी खबर कल का बिग इवेंट 10. इंदौर में कल से यूथ कांग्रेस की जन अधिकार यात्रा
इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों के विरोध में यूथ कांग्रेस कल से जन अधिकार यात्रा निकालेगी। संगठन ने मृतकों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपए मुआवजा देने की मांग की है। यात्रा के दौरान प्रदर्शन और जनसभाएं भी होंगी, प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *