MP दिनभर, 10 बड़ी खबरें:भोपाल में मेट्रो ट्रेन शुरू, जामा मस्जिद में ठेकेदार को हार्ट-अटैक, धूप सेंक रहे बुजुर्ग पर डंपर पलटा

MP दिनभर में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, एमपी में आज, क्या रहा खास… 1. भोपाल मेट्रो शुरू, सुभाष नगर से एम्स तक चलेगी, कल से पब्लिक करेगी सफर राजधानी भोपाल में मेट्रो सेवा का औपचारिक शुभारंभ हो गया है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मेट्रो को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद वे सुभाष नगर से एम्स तक 6.22 किमी रूट पर सफर करेंगे। इस ऐतिहासिक यात्रा में 30 स्कूली बच्चे भी शामिल हैं। करीब सात साल बाद भोपाल का मेट्रो सपना साकार हुआ। पढ़ें पूरी खबर 2. खंडवा जामा मस्जिद में हार्ट अटैक से बुजुर्ग की मौत:वजु करते समय अचानक गिरे
खंडवा की हरिगंज स्थित जामा मस्जिद में गुरुवार रात इशा की नमाज से पहले मस्जिद कमेटी सदस्य हाजी शेख अलीम ठेकेदार (56) को वजु करते समय हार्ट अटैक आया। वे सीढ़ियों पर बैठे थे, तभी गिर पड़े और कुछ सेकंड में मौत हो गई। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई, दो दिन बाद वीडियो सामने आया। डॉक्टरों ने अस्पताल में मृत घोषित किया। पढ़ें पूरी खबर 3. धूप सेंक रहे बुजुर्ग पर डंपर पलटा, मौत, उठने से पहले ही गिट्टी भरभराकर गिरी ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र की अरनव कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर दर्दनाक हादसा हुआ। घर के बाहर धूप सेंक रहे 90 वर्षीय गिर्राज शर्मा पर गिट्टी से भरा डंपर पलट गया। उठने से पहले ही गिट्टी उन पर आ गिरी और मौके पर मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज शनिवार को सामने आया। पढ़ें पूरी खबर 4. MP का उत्तरी हिस्सा कोहरे से ढंका, 50 मीटर विजिबिलिटी, 6 ट्रेनें प्रभावित
मध्यप्रदेश के उत्तरी हिस्सों ग्वालियर-चंबल, रीवा, सागर समेत जबलपुर-शहडोल संभाग के करीब 20 जिले घने कोहरे की चपेट में हैं। शनिवार सुबह रीवा में विजिबिलिटी 50 मीटर रही। कई जिलों में दृश्यता 200 मीटर से 4 किमी तक दर्ज की गई। कोहरे के कारण दिल्ली से एमपी आने वाली कई ट्रेनें 30 मिनट से 9 घंटे तक लेट चल रही हैं। पढ़ें पूरी खबर 5. सतना जिला अस्पताल के मरीज वार्ड में चूहे; नवजात बच्चों के केबिन में जाते दिखे सतना-मैहर के सरदार वल्लभ भाई पटेल शासकीय जिला अस्पताल की एसएनसीयू में चूहों की धमाचौकड़ी का वीडियो सामने आया है। दो दिन पुराने वीडियो में चूहा मुंह में मंगोड़ी लेकर कंप्यूटर और राउटर के पास भागता दिखा। यह यूनिट गंभीर नवजातों के लिए है। पहले इंदौर और जबलपुर अस्पतालों में भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर 6. दतिया में टीकाकरण के बाद मासूम की मौत: तीन बच्चियों की हालत गंभीर
दतिया जिले के दुरसड़ा थाना क्षेत्र के ककरुआ गांव में शुक्रवार शाम टीकाकरण के बाद डेढ़ माह के मासूम की मौत हो गई। वहीं, तीन मासूम बच्चियों की हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सुपरवाइजर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। टीकाकरण के बाद बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ने की बात कही गई है। पढ़ें पूरी खबर 7. बस में सवारियां भरने को लेकर चली गोलियां, 20 राउंड फायर किए
मुरैना में बस स्टैंड के बाहर दिल्ली-आगरा रोड पर अवैध बस में जबरन सवारियां भरने को लेकर शनिवार सुबह विवाद हुआ। डग्गामार बस संचालकों ने करीब 20 मिनट में 20 राउंड फायर कर दहशत फैलाई। परमिट बस संचालकों की भीड़ बढ़ने पर आरोपी फरार हो गए और एक कार छोड़ गए, जिसे सिविल लाइन थाने में सौंपा गया। पढ़ें पूरी खबर पॉजिटिव खबर
8. हार्ट-अटैक-किडनी फेल…फिर भी मां बनी, डॉक्टर बोले- दुनिया का पहला केस इंदौर की महिला ने जिंदगी-मौत की जंग जीतकर मिसाल पेश की। शादी के सात साल बाद गर्भवती महिला की दोनों किडनियां खराब हो गईं, डॉक्टरों ने गर्भ समापन की सलाह दी, पर वह अडिग रही। डायलिसिस के दौरान कार्डियक अरेस्ट और पीलिया के बावजूद सफल डिलीवरी हुई। महिला ने जुड़वां स्वस्थ बच्चों- एक बेटा और एक बेटी को जन्म दिया। डॉक्टरों ने इसे दुर्लभ मामला बताया। पढ़ें पूरी खबर खबर जरा हटके
9. विदेशी पर्यटकों ने बैलगाड़ी से किया खजुराहो भ्रमण: बुंदेलखंड की सादगी को सराहा
विश्व पर्यटन नगरी खजुराहो में स्विट्जरलैंड से आए विदेशी पर्यटकों ने आधुनिक वाहनों के बजाय पारंपरिक बैलगाड़ी से भ्रमण किया। मिचेल मोरेल और रमौना ने परिवार संग खजुराहो व आसपास के गांवों की संस्कृति देखी। उन्होंने खेत, कच्चे रास्ते और ग्रामीण बस्तियां नजदीक से देखीं, ग्रामीणों से बातचीत की और तस्वीरें व वीडियो भी बनाए। पढ़ें पूरी खबर कल का बिग इवेंट
10. अटल जयंती पर इंदौर में ‘शून्य से शतक’ समारोह
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर 21 दिसंबर को इंदौर में ‘शून्य से शतक’ कार्यक्रम होगा। इस आयोजन में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *