MP दिनभर में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते है, एमपी में आज, क्या रहा खास… 1. राहुल गांधी बोले-पानी पीकर लोग मर रहे, यही अर्बन मॉडल कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को इंदौर पहुंचे। उन्होंने बॉम्बे हॉस्पिटल में दूषित पानी से पीड़ित मरीजों व परिजनों से मुलाकात की। भागीरथपुरा और संस्कार गार्डन जाकर मृतकों के परिवारों से मिले और आर्थिक सहायता दी। राहुल ने कहा-सरकार जिम्मेदारी नहीं निभा रही, लोगों को साफ पानी मिलना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर 2. मां के सामने जिंदा जला बेटा, मदद के लिए चिल्लाते रही
शहडोल जिले के ग्राम कठोतिया में शनिवार तड़के एक कच्चे मकान में आग लगने से दर्दनाक हादसा हो गया। आग की चपेट में आकर 18 वर्षीय युवक अमित की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना के वक्त उसकी मां गीता पटेल घर में मौजूद थी, लेकिन बेटे को बचा नहीं सकी। आंखों के सामने बेटे की मौत देखकर मां बदहवास हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर 3. अशोकनगर में चाय के पैसे मांगने पर दुकानदार की पिटाई अशोकनगर में चाय के पैसे मांगने पर एक दुकान संचालक के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो शुक्रवार को वायरल हुआ, जिसमें कुछ लोग अधेड़ व्यक्ति को पीटते नजर आए। कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ित राज बहादुर सिंह यादव (55) ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान पुलिस को शिकायत दी। पढ़ें पूरी खबर 4. प्रिंसिपल के कमेंट से भड़के 300 छात्र, हॉस्टल की दीवार कूदकर भागे
हरदा जिले के रहटगांव स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय स्कूल में शनिवार तड़के हंगामा हो गया। खराब भोजन और अव्यवस्थाओं से नाराज करीब 300 छात्र-छात्राएं हॉस्टल की दीवार फांदकर कलेक्टर से शिकायत करने पैदल निकल पड़े। सोडलपुर में कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने उन्हें रोका, सड़क पर बैठकर समस्याएं सुनीं और जांच के आश्वासन के बाद बसों से वापस भेजा। पढ़ें पूरी खबर 5. MP में कड़ाके की सर्दी…आज कोल्ड वेव का अलर्ट, बर्फीली हवा से बढ़ी ठिठुरन उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण मप्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बीती रात उमरिया प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह 15 से अधिक जिलों में कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने शहडोल, अनूपपुर, उमरिया, कटनी और मैहर में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। पहाड़ों में बर्फबारी से ठंड बढ़ी है। 2-3 दिन सर्दी और तेज रहेगी। पढ़ें पूरी खबर 6. मेले में बच्ची के सामने माता-पिता से मारपीट, रोती रही मासूम
मुरैना के पशुपतिनाथ महादेव मेले में छेड़छाड़ और मारपीट की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। शुक्रवार शाम कुछ लोगों ने एक दंपती से मारपीट कर दी, बच्ची माता-पिता को पिटता देख रोती रही। जनवरी में यह तीसरी घटना है। मारपीट का वीडियो शनिवार को सामने आया। स्थानीय लोगों ने मेले में सुरक्षा व्यवस्था न होने पर सवाल उठाए हैं, वहीं पुलिस ने गश्त बढ़ाने की बात कही है। पढ़ें पूरी खबर 7. कोहली-कुलदीप ने महाकाल के दर्शन किए, भस्म आरती में शामिल हुए
भारत-न्यूजीलैंड मैच से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ी विराट कोहली और कुलदीप यादव शनिवार तड़के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। दोनों ने त्रिपुंड लगवाकर भस्म आरती में हिस्सा लिया। करीब दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर आरती देखी और जाप करते नजर आए। रविवार को इंदौर के होलकर स्टेडियम में होने वाले मैच से पहले खिलाड़ियों ने भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। पढ़ें पूरी खबर पॉजिटिव खबर
8. विदिशा को 4400 करोड़ रुपए से अधिक की सौगात केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने विदिशा में कहा कि वे अपने शहर में टॉयलेट का पानी और कचरा बेचकर राजस्व कमा रहे हैं। शनिवार को विदिशा पहुंचे गडकरी ने कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सीएम डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने 181 किमी की 8 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया और 4400 करोड़ से अधिक की सौगात दी। पढ़ें पूरी खबर खबर जरा हटके 9. इंदौर आए गिल 3 लाख का वॉटर प्यूरीफायर साथ लाए
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का निर्णायक मुकाबला खेलने टीम इंडिया इंदौर पहुंच गई है। कप्तान शुभमन गिल अपने साथ करीब तीन लाख रुपए की खास वॉटर प्यूरीफिकेशन मशीन लाए हैं। यह मशीन आरओ और बोतलबंद पानी को भी शुद्ध कर सकती है। इसे गिल ने अपने कमरे में रखवाया है। हालांकि, दूषित पानी से हुई हालिया मौतों के बीच इसे एहतियात माना जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर कल का बिग इवेंट 10. कल भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच
इंदौर के होलकर स्टेडियम में 18 जनवरी को भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है।


