MP दिनभर, 10 बड़ी खबरें:42.74 लाख वोटरों के नाम हटे, खेल रही बच्ची को लोडिंग वाहन ने कुचला, लेडी एसआई से भिड़ी युवती

MP दिनभर में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते है, एमपी में आज, क्या रहा खास 1. एमपी वोटर लिस्ट अपडेट: 42.74 लाख नाम हटे, 8.40 लाख की मैपिंग नहीं मध्य प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद वोटर लिस्ट की ड्राफ्ट सूची जारी हुई है। इसमें 42.74 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं, जिनमें 19.19 लाख पुरुष और 23.64 लाख महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा 8.40 लाख मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो सकी। प्रदेश में करीब 7000 नए मतदान केंद्र बढ़े। पढ़ें पूरी खबर 2. इटारसी ऑर्डनेंस फैक्ट्री को बम से उड़ाने की धमकी, हाई अलर्ट
नर्मदापुरम के इटारसी स्थित ऑर्डनेंस फैक्ट्री को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला है। मेल सोमवार रात फैक्ट्री के आधिकारिक ई-मेल पर आया, जिसमें RDX बम लगाने का दावा किया गया। सूचना पर कई थानों का बल मौके पर पहुंचा, इलाके की घेराबंदी की गई। छिंदवाड़ा से बम स्क्वॉड बुलाया गया है। पढ़ें पूरी खबर 3. नशे में युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, लेडी एसआई से भी उलझी रतलाम की दो बत्ती चौपाटी पर नशे में धुत युवक-युवती ने जमकर हंगामा किया। खाने को लेकर विवाद के बाद दोनों ने दुकानदारों से मारपीट की। पुलिस थाने ले जाने पर युवती महिला सब-इंस्पेक्टर से भिड़ गई और चिल्लाती रही। घटना का वीडियो सामने आया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर 4.रीवा–सतना में ब्लाइंड मॉर्निंग, कोहरे से रेल यातायात बेहाल
मध्यप्रदेश में घने कोहरे के चलते रीवा और सतना में मंगलवार सुबह ‘ब्लाइंड मॉर्निंग’ की स्थिति रही। विजिबिलिटी 50 मीटर तक सिमट गई। कोहरे का सीधा असर रेल यातायात पर पड़ा और दर्जनभर से अधिक ट्रेनें प्रभावित हुईं। मालवा करीब 4 घंटे देरी से चली। शताब्दी, सचखंड समेत कई ट्रेनों पर असर देखा गया। पढ़ें पूरी खबर 5. मंदसौर में दर्दनाक हादसा: खेलती बच्ची को लोडिंग वाहन ने कुचला, मौत मंदसौर के दलौदा में घर के बाहर खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को लोडिंग वाहन ने कुचल दिया। हादसे में वाहन के दो टायर बच्ची के सिर के ऊपर से गुजर गए, जिससे मौके पर ही गंभीर चोट आई। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर 6. सतना में बीच सड़क जानलेवा हमला, VIDEO वायरल
सतना के सिटी कोतवाली क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर बीच सड़क रॉड और लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किया गया। इस घटना से कुछ देर यातायात बाधित रहा। घायल गुलाम शाह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है, दोनों फरार हैं। पढ़ें पूरी खबर 7. बांग्लादेश हिंसा पर बागेश्वर बाबा की चेतावनी: बोले—अब नहीं जागे तो भारत में भी खतरा
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मुंबई की कथा में बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार का जिक्र करते हुए कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने हिंदुओं से एकजुट होने की अपील की और कहा कि समय रहते नहीं जागे तो भविष्य भयावह होगा। शास्त्री ने अभिभावकों से बच्चों को व्यापार नहीं, संस्कार देने पर जोर दिया। पढ़ें पूरी खबर पॉजिटिव खबर
8. इंदौर का अनोखा ‘बर्ड गार्डन’: इंसानों की एंट्री बैन, सिर्फ पक्षियों के लिए इंदौर के सत्यदेव नगर में एक अनोखा गार्डन विकसित किया गया है, जहां आम लोगों की एंट्री प्रतिबंधित है। यह गार्डन पूरी तरह पक्षियों के लिए तैयार किया है। करीब 1 बीघा क्षेत्र में बने इस बर्ड गार्डन में 300 से ज्यादा फलदार हाईब्रिड पौधे और पानी के लिए तालाब बनाया है। जनसहयोग से इसे विकसित कराया है। पढ़ें पूरी खबर खबर जरा हटके
9. चलती बस में डिलीवरी, बस स्टाफ ने पति से वसूले 2500 रुपए
आगरा–मुंबई हाईवे पर चलती निजी बस में महिला ने बच्चे को जन्म दिया। 108 एंबुलेंस स्टाफ ने बस में ही सुरक्षित प्रसव कराकर जच्चा-बच्चा की जान बचाई। दूसरी ओर बस स्टाफ ने सीट गंदी होने का हवाला देकर पीड़ित पति से जबरन 2500 रुपए वसूल लिए। घटना ने एक ओर मानवता, तो दूसरी ओर अमानवीयता की तस्वीर दिखा दी। पढ़ें पूरी खबर कल का बिग इवेंट
10. कल भिंड जाएंगे सीएम डॉ. मोहन यादव
सीएम मोहन यादव कल भिंड के रावतपुरा जाएंगे। श्रीराम कथा के आयोजन में शामिल होगें, रावतपुरा सरकार की पूजा अर्चना भी करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *