MP दिनभर, 10 बड़ी खबरें:SI बनते ही पत्नी ने मांगा तलाक, बीच सड़क पुलिस से भिड़ी युवती; टीचर के 4 हजार के जूते चोरी, थाने पहुंचा

MP दिनभर: MP दिनभर में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते है, एमपी में आज, क्या रहा खास… 1. भोपाल में 19 साल के युवक का सुसाइड, गर्लफ्रेंड छोड़कर चली गई थी, इसी वजह से डिप्रेशन में था युवक भोपाल की अरेरा कॉलोनी ई-6 में रहने वाले बिट्टू साहू (19) ने अपने किराए के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह ऑनलाइन कॉल सर्विस में काम करता था और पिछले चार साल से एक युवती के साथ रिश्ते में था। करीब 15 दिन पहले युवती के परिवार के पास लौटने और संपर्क बंद करने के बाद बिट्टू तनाव में रहने लगा था। पढ़ें पूरी खबर 2. लावारिस मिठाई खाने से PHE गार्ड की मौत, छिंदवाड़ा में होटल में छोड़ी गई मिठाई से बिगड़ी तबीयत
छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव में फूड पॉइजनिंग का मामला सामने आया है। होटल में छोड़ी गई लावारिस मिठाई खाने से पीएचई विभाग में पदस्थ एक गार्ड की इलाज के दौरान मौत हो गई। दो अन्य लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग जांच कर रहे हैं कि मिठाई किसने छोड़ी और उसमें कोई जहरीला पदार्थ मिलाया गया था या नहीं। पढ़ें पूरी खबर 3. SI बनते ही पत्नी ने मांगा तलाक, पति ने पढ़ाया-लिखाया, बोली-पहनावे और पंडिताई से शर्म आती है भोपाल फैमिली कोर्ट में पति-पत्नी के रिश्ते को लेकर हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पति ने पंडिताई कर पत्नी की पढ़ाई और पुलिस की तैयारी करवाई। सब-इंस्पेक्टर बनने के बाद पत्नी ने तलाक की अर्जी दे दी। पत्नी को पति का पहनावा और पेशा पसंद नहीं, जबकि पति का आरोप है कि पत्नी चोटी कटवाने का दबाव बना रही है। पढ़ें पूरी खबर 4. गंदे पानी से मौतों पर कांग्रेस की न्याय यात्रा, इंदौर में BJP के खिलाफ प्रदर्शन, दिग्विजय बोले—अब घर-घर जाएंगे
इंदौर के भागीरथपुरा में गंदे पानी से 21 लोगों की मौत के बाद कांग्रेस ने बड़ा गणपति से राजवाड़ा तक न्याय यात्रा निकाली। इस दौरान महापौर और बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी हुई। दिग्विजय सिंह ने कहा कि यह लंबी लड़ाई है और कांग्रेस घर-घर जाकर जनता से संवाद करेगी। पीड़ित परिवारों को 1 करोड़ मुआवजे की मांग भी उठी। पढ़ें पूरी खबर 5. इंदौर के खुड़ैल में कुएं में गिरा तेंदुआ, दो घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग ने सुरक्षित बाहर निकाला इंदौर के खुड़ैल इलाके में खेत के कुएं में गिरे तेंदुए को वन विभाग की टीम ने करीब दो घंटे की मेहनत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया। तेंदुए के पैर में चोट आई है, जिसे इलाज के लिए जू ले जाया गया। अधिकारियों के मुताबिक शिकार के दौरान भागते समय तेंदुआ कुएं में गिर गया था। पढ़ें पूरी खबर 6. भोपाल में युवती का हाई-वोल्टेज ड्रामा, खुद को पत्रकार बताकर पुलिस से भिड़ी, लोगों को भड़काया
भोपाल के भानपुर चौराहे पर सड़क हादसे की वीडियो रिकॉर्डिंग को लेकर एक युवती पुलिस से भिड़ गई। खुद को पत्रकार बताते हुए उसने नारेबाजी की और भीड़ को उकसाया। हादसे में ट्रक के नीचे फंसे युवक का शव निकाल रही पुलिस के काम में बाधा डालने पर युवती के खिलाफ छोला मंदिर थाने में FIR दर्ज की गई। पढ़ें पूरी खबर 7.MP के 7 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, 20 से ज्यादा जिलों में कोहरा, 3 दिन बाद फिर कड़ाके की ठंड
मध्यप्रदेश के ग्वालियर, दतिया समेत 7 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। 20 से अधिक जिलों में सुबह घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार 3 दिन बाद फिर तेज ठंड का दौर शुरू होगा। पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पढ़ें पूरी खबर पॉजिटिव खबर
8. फिट भारत का संदेश, भोपाल की सड़कों पर साइकिल, ‘सायकल ऑन संडे’ को मंत्री विश्वास सारंग ने दिखाई हरी झंडी भोपाल में फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए ‘साइकल ऑन संडे’ का आयोजन हुआ। मंत्री विश्वास सारंग ने कार्यक्रम को फ्लैग ऑफ किया। सैकड़ों युवाओं और खिलाड़ियों ने साइकिल चलाकर सक्रिय जीवनशैली और स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया। आयोजन खेल प्राधिकरण और मैनिट के सहयोग से हुआ। पढ़ें पूरी खबर खबर जरा हटके
9. हनुमान टेकरी से शिक्षक के 4 हजार के जूते चोरी; थाने में आवेदन देकर बोले—जूते मिलें ताकि आस्था बनी रहे
गुना की हनुमान टेकरी पर दर्शन के दौरान एक सरकारी शिक्षक के जूते चोरी हो गए। शिक्षक ने कैंट थाने में आवेदन देकर जूते खोजने की मांग की है। उनका कहना है कि CCTV कैमरे लगे होने के बावजूद चोरी होना चिंता का विषय है और इससे श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंचती है। पढ़ें पूरी खबर कल का बिग इवेंट
10. युवा दिवस पर CM करेंगे योग और अभियान का शुभारंभ
12 जनवरी को प्रदेशभर में युवा दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल के एक्सीलेंस स्कूल में सुबह 9 बजे सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके माध्यम से युवाओं को स्वास्थ्य और योग की ओर प्रेरित किया जाएगा। सामूहिक सूर्य नमस्कार के बाद मुख्यमंत्री ‘ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश’ अभियान का राज्य स्तरीय शुभारंभ करेंगे।कार्यक्रम में विभिन्न स्कूल और सामाजिक संगठन भी भाग लेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *