MP बोर्ड के सचिव बोले- स्टूडेंट कन्फ्यूज ना हों:साल में दो बार बोर्ड परीक्षा का फिलहाल कोई प्रस्ताव तैयार नहीं

अगर आप सत्र 2024-25 में एमपी बोर्ड से बोर्ड परीक्षा दे रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। रायपुर की तरह मध्य प्रदेश में भी शिक्षा विभाग छात्रों के लिए बोर्ड की परीक्षा में बदलाव कर सकता है। मगर यह बदलाव कब होगा यह अभी तय नहीं हैं। बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार छात्रों को कन्फ्यूज होने की जरूरत नहीं है। हर साल की तरह छात्र सामान्य तरीके से इस साल भी एग्जाम देंगे, क्योंकि बोर्ड में अभी तक इसको लेकर कोई प्रस्ताव नहीं बना है। हालांकि अधिकारियों का यह भी कहना है कि इस संबंध में बोर्ड में सिर्फ विचार चल रहा है। एमपी बोर्ड के सचिव केडी त्रिपाठी का कहना है कि बोर्ड ने फिलहाल कोई प्रस्ताव तैयार नहीं किया है। मुख्य परीक्षा और उसके बाद की परीक्षा हर बार की तरह इस बार भी होगी। लेकिन दो बार आयोजित होने वाली परीक्षा अभी विचाराधीन है। इसे लागू नहीं किया गया है। गौरतलब है कि 2024 में एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा में करीब 2.20 लाख छात्रों को पूरक परीक्षा का अवसर मिला था, जबकि 5.60 लाख छात्र फेल हुए थे। ऐसे में यह नया नियम छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण राहत साबित होगा। अगर लागू होता है तो यह होंगे बदलाव
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में अगर बोर्ड नई शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) के तहत 10वीं और 12वीं में फेल होने वाले स्टूडेंट्स को राज्य ओपन बोर्ड की तरह दोबारा परीक्षा देने का अवसर देता है तो अब फेल होने वाले छात्र जुलाई में दोबारा परीक्षा दे सकेंगे। इस बदलाव से उन छात्रों को राहत मिलेगी, जिन्हें एक या अधिक विषयों में फेल होने पर पूरे साल इंतजार करना पड़ता था । मध्य प्रदेश के अलावा गुजरात और छत्तीसगढ़ में भी साल में दो बार बोर्ड परीक्षा का मॉडल लागू किया गया है। इससे छात्रों को बेहतर अवसर मिलते हैं और उनका साल खराब नहीं होता। पहले क्या होता था
अब तक एमपी बोर्ड परीक्षा में केवल एक विषय में फेल होने वाले छात्रों को ‘रुक जाना नहीं’ योजना के तहत स्टेट ओपन बोर्ड की पूरक परीक्षा देने का मौका मिलता था। लेकिन अब नई शिक्षा नीति लागू होने के बाद, कई विषयों में फेल होने वाले छात्र भी दोबारा परीक्षा दे सकेंगे। टाइम टेबल में संशोधन
माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपी बोर्ड) ने हायर सेकेंडरी परीक्षा 2025 के टाइम टेबल में संशोधन किया है। इस संशोधन के अनुसार, 19 मार्च को होने वाले नेशनल स्कूल क्वालीफिकेशन फ्रेम वर्क (NSQF) का पेपर होना था, लेकिन अब यह पेपर 21 मार्च को होगा। बता दें कि, एमपी बोर्ड ने हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा 2025 की तारीखों की घोषणा करीब 6 महीने पहले की थी। हाई स्कूल की परीक्षा 27 फरवरी से शुरू होकर 19 मार्च को खत्म होगी। वहीं, हायर सेकेंडरी परीक्षा 25 फरवरी से शुरू होगी और 25 मार्च को खत्म होगी। इससे पहले पिछले 2023-24 सत्र में एमपी बोर्ड की 10वीं-12वीं परीक्षा की तारीखों का ऐलान 2 अगस्त 2023 को किया गया था। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *