MP में कल से ठंड, राजस्थान में टेंपरेचर गिरेगा:जम्मू-कश्मीर में 2 दिन से बर्फबारी जारी, बांदीपोरा-गुरेज मार्ग बंद

देश के पहाड़ी इलाकों जम्मू-कश्मीर में पिछले दो दिन से बारिश और बर्फबारी जारी है। इससे मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। मध्यप्रदेश में 13 फरवरी से सर्दी बढ़ेगी। दो दिन तक पारे में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होगी। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर में पारा 10 डिग्री से नीचे जा सकता है। राजस्थान में 3 दिन बाद मौसम बदलेगा। बादल छा सकते हैं। फिलहाल रात का टेम्प्रेचर बढ़ने से सर्दी में कमी आई है। जयपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो औसत तापमान में 5.3 डिग्री ऊपर दर्ज हुआ। कल दिनभर आसमान साफ रहा और तेज धूप रही। जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को सोनमर्ग, दूधपटरी, गुलमर्ग और गुरेज में बर्फबारी हुई। कश्मीर के ऊंचे इलाकों सिंथन टॉप, पीर की गली, बालटाल और पहलगाम में भी बर्फबारी हुई। इसके अलावा मैदानी इलाकों में बारिश हुई। बर्फबारी के कारण बांदीपोरा-गुरेज मार्ग पर ट्रैफिक रोका दिया गया। क्योंकि वाहन फिसलने के कारण हादसे की स्थिति बन रही थी। सड़क पर बर्फ हटाने का काम जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में कश्मीर के कुछ इलाकों में बर्फबारी-बारिश की संभावना है। राज्यों से मौसम की तस्वीरें… राज्यों के मौसम का हाल मध्य प्रदेश में 13 फरवरी से सर्दी का एक और दौर: 2-3° लुढ़केगा तापमान; भोपाल में 14 डिग्री पार पहुंच चुका पारा मध्यप्रदेश में 13 फरवरी से सर्दी का एक और दौर आएगा। दो दिन तक पारे में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होगी। प्रदेश के 5 बड़े शहर- भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर में पारा 10 डिग्री से नीचे जा सकता है। अभी प्रदेश में रातें ज्यादा ठंडी नहीं है। सुबह और रात में ही हल्की ठंड पड़ रही है। पढ़ें पूरी खबर… राजस्थान में 3 दिन बाद छा सकते हैं बादल, बदलेगा मौसम: रात का टेम्प्रेचर बढ़ने से सर्दी में हुई कमी राजस्थान के कई शहरों में रात में सर्दी थोड़ी कम हो गई है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 15 फरवरी तक मौसम इसी तरह का रहने की संभावना है। जबकि 16-17 फरवरी से मौसम में बदलाव हो सकता है। कुछ जगह बादल छा सकते हैं। जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर के बाद अब जयपुर में भी दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। पढ़ें पूरी खबर… हरियाणा में 3 दिन गर्मी से राहत मिलेगी: 7 जिलों में तापमान 28 डिग्री के पार, 14 फरवरी से मिलेगी थोड़ी राहत हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के कारण एक बार फिर मौसम बदलने जा रहा है। 14 से 16 फरवरी के बीच बूंदाबांदी के आसार हैं। इससे गर्मी से राहत मिलेगी। यमुनानगर, रोहतक, फरीदाबाद, पलवल, महेंद्रगढ़, नारनौल और गुरुग्राम सबसे गर्म रहे। वहीं हिसार में बढ़ रहे तापमान से थोड़ी राहत मिली है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *