MP में होगा 9 राज्यों की 251 कन्याओं का विवाह:बागेश्वर धाम में 19 से बुंदेलखंड महोत्सव; राष्ट्रपति नवविवाहित जोड़ों को देंगी आशीर्वाद

छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम में होने वाले बुंदेलखंड महोत्सव में मप्र समेत 9 राज्यों की 251 कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया जाएगा। महोत्सव 19 फरवरी से शुरू होगा। इसके अंतिम दिन महाशिवरात्रि (26) फरवरी को 108 आदिवासी, 143 सर्व समाज की दिव्यांग, अनाथ और गरीब परिवार की बेटियों के हाथ पीले किए जाएंगे। विवाह सम्मेलन में शामिल होने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी आएंगी। वह नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देंगी। सम्मेलन के लिए 9 राज्यों में बागेश्वर धाम के हजारों कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को पीले चावल देकर आमंत्रित कर रहे हैं। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बताया कि बेटियों के लिए शादी में डबल बेड, सोफा सेट, ड्रेसिंग, अलमारी, कुर्सी, टेबल, गैस-चूल्हा, सिलेंडर, मिक्सी, पायल-बिछिया तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई मशीन और चक्की दी जा रही है। पीएम मोदी, वीरेंद्र सहवाग भी आएंगे
छतरपुर के बागेश्वर धाम में आयोजित होने वाले बुंदेलखंड महोत्सव में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, रॉबिन उथप्पा, ग्रेट खली, पुनीत वशिष्ठ आदि शामिल होंगे। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है। नवविवाहित जोड़ों को यह गिफ्ट दिया जाएगा… धर्मांतरण खत्म करने और जाति भेद मिटाने का प्रयास
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बताया कि धर्मांतरण से बचाने के लिए वह आदिवासी समाज की बेटियों का विवाह करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जात-पात, ऊंच-नीच के नाम पर आए दिन खबरें आती हैं। कभी किसी दूल्हे को दबंग घोड़ी से उतार देते हैं तो कभी कुछ और… हमें यह सहन नहीं हुआ इसलिए हमने प्रण लिया कि देश में न कोई बड़ा छोटा नहीं है। सबको सम्मान मिलना चाहिए इसलिए वह ऐसा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 251 दूल्हे एक साथ घोड़ी पर सवार होंगे। कन्याओं के चयन में यह प्रक्रिया रही
विवाह के लिए कन्याओं के चयन की प्रक्रिया अत्यंत व्यापक रही। धाम समिति को देश भर से 1000 से अधिक आवेदन प्राप्त थे। इन आवेदनों के आधार पर 60 लोगों की टीम ने एक महीने तक 22-24 हजार किलोमीटर की यात्रा कर सर्वेक्षण किया। चयन के दौरान ग्रामीणों, पड़ोसियों और जनप्रतिनिधियों की राय भी ली गई। इसके बाद जरूरतमंद बेटियों का चयन किया गया। 19 से 26 तक कार्यक्रम में यह होगा बागेश्वर धाम में हर साल बुंदेलखंड महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस बार महोत्सव 19 से 26 फरवरी तक होगा। जिसमें 19 तारीख को अन्नपूर्णा यज्ञ के लिए विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी। यज्ञ का संचालन बनारस के प्रसिद्ध यज्ञाचार्य पं. राजा पांडे और विद्वान पंडितों करेंगे। इसमें 18 पुराणों व रामचरितमानस का पाठ किया जाएगा। 21-22 फरवरी को गुरु दीक्षा महोत्सव, शाम को रामलीला मंचन होगा। 23 को आएंगे पीएम : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 फरवरी को बालाजी के कैंसर अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर की आधारशिला रखेंगे। उसी दिन शाम को कवि सम्मेलन होगा। 26 को राष्ट्रपति आएंगी : सम्मेलन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 26 फरवरी को आएंगी। वह नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देंगी। बुंदेलखंड महोत्सव के लिए यह तैयारियां हैं तीन स्तरीय डोम में अलग-अलग व्यवस्थाएं
इस महोत्सव के लिए तीन स्तरीय मंच के साथ 50 हजार स्क्वायर फीट का स्थायी डोम तैयार किया जा रहा है। 30-30 हजार स्क्वायर फीट के दो अस्थायी जर्मन डोम भी बनाए जा रहे हैं। पहले स्तर के डोम में संत और मेहमान बैठेंगे। दूसरे और तीसरे स्तर पर वर-वधू के लिए जयमाला की व्यवस्था होगी। वहीं 3 लाख वर्गफीट में टेंट लगाया जा रहा है। 12 से 15 एकड़ में मंडप और भंडारे की विशाल व्यवस्था की गई है। पानी की व्यवस्था के लिए 2000 लीटर की 80 टंकियां
महोत्सव में पानी की व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। इनमें 5 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जा रही है। 2000 लीटर की 80 टंकियां रखी जा रही हैं। 12-13 अस्थायी जल वितरण केंद्र बन रहे हैं। 80,000 लीटर की दो बड़ी पानी की टंकियां भी पहले से तैयार हैं। 60 टैंकरों को भी पानी आपूर्ति की जिम्मेदारी दी गई है। महोत्सव में यह भी शामिल होंगे यह खबर भी पढ़ें… बागेश्वर धाम में बनेगा 100 बिस्तरों का कैंसर अस्पताल छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम में 100 बिस्तरों वाला मल्टी स्पेशियलिटी कैंसर हॉस्पिटल बनेगा। इसका भूमिपूजन पीएम नरेंद्र मोदी 23 फरवरी को करेंगे। 200 करोड़ की लागत से बनने वाला ये अस्पताल अगले 3 साल में तैयार हो जाएगा। पूरी खबर पढ़ें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *