मध्यप्रदेश में भाजपा ने करीब 18 और जिलों के अध्यक्षों की घोषणा की है। सोमवार रात जारी नामों में भोपाल नगर में रविन्द्र यती, भोपाल ग्रामीण में तीरथ सिंह मीणा, उज्जैन ग्रामीण में राजेश धाकड़, गुना में धर्मेंद्र सिकरवार और शिवपुरी में जसमंत जाटव को जिलों की कमान दी गई है। इससे पहले रविवार रात को उज्जैन नगर और विदिशा जिलों के अध्यक्षों की घोषणा की गई थी। इस तरह भाजपा अब तक कुल 20 जिलों में जिला अध्यक्षों के नाम जारी कर चुकी है। यहां देखें, किस जिले में किसे बनाया भाजपा जिला अध्यक्ष उज्जैन नगर और विदिशा की पहले हो चुकी घोषणा
इससे पहले रविवार रात में सीएम के गृह नगर उज्जैन और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के संसदीय क्षेत्र विदिशा जिले के लिए जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई थी। संजय अग्रवाल को उज्जैन नगर का जिला अध्यक्ष घोषित किया गया था। वहीं विदिशा जिले की कमान महाराज सिंह दांगी को दी गई है। ये खबर भी पढ़ें – एमपी में बीजेपी जिला अध्यक्षों की घोषणा शुरू:सीएम के गृह नगर से शुरुआत, संजय अग्रवाल को उज्जैन की कमान मध्यप्रदेश में लंबे इंतजार के बाद बीजेपी ने जिला अध्यक्षों की घोषणा शुरू कर दी है। रविवार को सबसे पहले सीएम डॉ. मोहन यादव के गृह नगर उज्जैन के लिए जिला अध्यक्ष का ऐलान किया गया। यहां संजय अग्रवाल को जिला अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। इसके बाद पूर्व सीएम शिवराज सिंह के संसदीय क्षेत्र वाले विदिशा जिले के लिए जिला अध्यक्ष का ऐलान किया गया। यहां महाराज सिंह दांगी को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


