MP-यूपी, गुजरात, बिहार समेत 16 राज्यों में भारी बारिश:उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, घरों में मलबा घुसा, गाड़ियां बही; असम में बाढ़ से अब तक 78 की मौत

देशभर में तेज बारिश का दौर जारी है। मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत 16 राज्यों में भारी बारिश हो रही है। उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड के पास लैंडस्लाइड होने से केदारनाथ यात्रा लगातार तीसरे दिन बंद है। इसके बाद कई घरों में मलबा घुस गया, गाड़ियां बह गईं। पहाड़ी-मैदानी इलाकों में लगातार हो रही बारिश से हरिद्वार में गंगा खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। असम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 78 हो गई है और तीन लाख से ज्यादा लोग अभी भी जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, विदर्भ और तेलंगाना में रेड अलर्ट है। रेड अलर्ट का मतलब है 24 घंटे में 204mm से ज्यादा बारिश। देशभर से बारिश-बाढ़ की तस्वीरें देशभर में मौसम के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *