MP-राजस्थान में कड़ाके की सर्दी, 31 जिलों में स्कूल बंद:उत्तराखंड में तापमान माइनस 25 डिग्री पहुंचा; UP-बिहार समेत 13 राज्यों में घना कोहरा

देशभर में कड़ाके की सर्दी जारी है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी ने तो वहीं मैदानी राज्यों में बर्फीली हवा और कोहरे ने सर्दी बढ़ा दी है। उत्तर प्रदेश-बिहार समेत 13 राज्य घने कोहरे की चपेट में है। मध्य प्रदेश में भी तेज सर्दी हो रही है। सोमवार को नौगांव सबसे ठंडा रहा और पारा केवल 1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, हिल-स्टेशन पचमढ़ी में ओस जम गई। 21 जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। इधर राजस्थान में कोहरे और शीतलहर के चलते 10 जिलों के स्कूलों में छुट्‌टी रहेगी। जयपुर, कोटा, सीकर, उदयपुर, नागौर में सोमवार सुबह घना कोहरा रहा। हिल स्टेशन माउंट आबू (सिरोही) में लगातार तीसरे दिन तापमान शून्य पर दर्ज हुआ। राजस्थान के 7 शहरों में रात का तापमान 5 डिग्री से नीचे आ गया है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में स्थित गंगोत्री में तापमान -21°C है, जिससे यहां नदी-नाले जम गए है। यहां पेयजल लाइन जम गई है। सोमवार को मुनस्यारी सबसे ठंडा इलाका रिकॉर्ड किया गया है, जहां न्यूनतम तापमान माइनस 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके साथ ही प्रदेश के 7 ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया है। राज्यों में मौसम की 3 तस्वीरें… अगले 2 दिन मौसम का हाल… 7 जनवरी: पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी 8 जनवरी: मैदानी राज्यों में बारिश

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *