MPESB ने 1120 पदों पर निकाली वैकेंसी:मध्यप्रदेश के निवासियों को मिलेगा मौका; 17 से 31 जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन

मध्यप्रदेश में तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास क्षेत्र में बड़ी भर्ती निकली है। कौशल विकास संचालनालय के अधीन आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारियों के 1100 से अधिक पदों पर भर्ती परीक्षा-2026 आयोजित की जाएगी।
यह वैकेंसी मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने निकाली है। इसमें केवल मध्यप्रदेश के मूल निवासी को ही मौका दिया जाएगा। सामान्य, EWS, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी, महिला, पूर्व सैनिक और दिव्यांग अभ्यर्थियों को आरक्षण का प्रावधान भी रहेगा। जारी नोटिस के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया 17 जनवरी से शुरू होकर 31 जनवरी तक चलेगी। जबकि परीक्षा 27 फरवरी को दो शिफ्ट में होगी। पहला सत्र सुबह साढ़े 9 से साढ़े 11 बजे और दूसरा दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे से होगी। खास बात यह है कि एग्जाम पूरी तरह ऑनलाइन होगा। 27 फरवरी को होगी ऑनलाइन परीक्षा इस बार बैकलॉग भी होंगे क्लियर
इस बार भर्ती में दो प्रकार सीधी भर्ती और सीधी भर्ती बैकलॉग के पद शामिल हैं। जारी रूलबुक के अनुसार कंप्यूटर, गणित-ड्राइंग समेत कई ट्रेडों में यह पद भरे जाएंगे। इसके लिए परीक्षा शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 500 रुपए तो एससी, एसटी, ओबीसी और EWS के लिए 250 रुपए तय की गई है। वहीं, कियोस्क से आवेदन पर 60 रुपए अतिरिक्त लगेंगे। दो हिस्सों में बंटे रहेंगे पद पदों को दो हिस्सों में बांटा गया है। इसमें एक उनके लिए है जो संबंधित ट्रेड के डिग्री या डिप्लोमा होल्डर हैं। वहीं, दूसरा हिस्सा उनका होगा जिनके पास IT ट्रेड सर्टिफिकेट है। रूलबुक में मौजूद जानकारी के अनुसार, हर ट्रेड में 50-50% में यह पद बांटे गए हैं। 27% OBC तो 20% एसटी वर्ग को आरक्षण
MP सरकार के मॉडल रोस्टर नियम-2019 के अनुसार भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण दिया जाएगा। इसके तहत सबसे ज्यादा 27% सीटें OBC वर्ग के लिए आरक्षित की गईं हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर एसटी के लिए 20% सीटें रिजर्व रहेंगीं। वहीं, एससी के लिए 16% और EWS के लिए 10% सीट पर मौका मिलेगा। परीक्षा में बैठने वाले हर कैंडिडेट की आयु 45 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। वहीं, कम से कम आयु 18 साल होनी चाहिए। चयन प्रक्रिया में तीन स्टेप आधारकार्ड दिखाने पर मिलेगा प्रवेश परीक्षा केंद्र पर मोबाइल, कैलकुलेटर, लॉग टेबल आदि प्रतिबंधित हैं। केवल आधार सहित फोटो पहचान पत्र आवश्यक है। बायोमैट्रिक सत्यापन भी अनिवार्य किया गाया है। ये खबर भी पढ़ें… MPPSC की चिकित्सा विभाग में सबसे बड़ी भर्ती प्रक्रिया मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने चिकित्सा विभाग में अब तक की सबसे बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर ली है। आयोग 27 जनवरी 2026 से मेडिकल ऑफिसर के इंटरव्यू शुरू करेगा, जिसके माध्यम से कुल 1832 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आयोग का लक्ष्य इस पूरी प्रक्रिया को अप्रैल 2026 तक पूरा करने का है। पढ़िए पूरी खबर। इस साल 14 हजार सरकारी पदों पर होगी भर्ती इस साल होने वाली भर्ती और पात्रता परीक्षाओं का कैलेंडर जारी हो गया है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) और कर्मचारी चयन मंडल (ESB) के कैलेंडर के अनुसार, 2026 में ग्रुप ‘ए’ से लेकर ग्रुप ‘डी’ तक के 14,000 से अधिक पदों को भरने के लिए कुल 22 भर्ती परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। पढ़िए पूरी खबर।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *