मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपी-पीएससी) ने 2026 का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। राज्य व वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 26 अप्रैल और स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा 22 मार्च 2026 को होगी। असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती तीन चरणों में 12 जुलाई, 2 अगस्त और 30 अगस्त को प्रस्तावित है। परीक्षाओं की शुरुआत 4 जनवरी 2026 से होगी। हालांकि, राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 का उल्लेख तो किया है, लेकिन तारीख नहीं दी है। आयोग के अनुसार मामला कोर्ट में होने के कारण अगला निर्णय आदेश के बाद लिया जाएगा।


