MPPSC में पिपरिया की दो बेटियों का चयन:स्वाति बनीं ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर, आकांक्षा को मिला आबकारी निरीक्षक का पद

पिपरिया में 2 बेटियों ने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की परीक्षा में सफलता हासिल की है। इतवारा बाजार की रहने वाली आकांक्षा गढ़वाल को आबकारी निरीक्षक और राजेंद्र वार्ड की स्वाति शुक्ला को परिवहन निरीक्षक के पद पर चयनित किया गया है। दोनों ने पिपरिया से स्नातक किया। नपा लाइब्रेरी में साथ स्टडी भी की। स्वाति 2017 से कर रहीं थीं तैयारी स्वाति शुक्ला ने 2017 से अपनी तैयारी शुरू की और प्रतिदिन 7-8 घंटे का कठिन अध्ययन किया। उनकी बड़ी बहन श्वेता शुक्ला पहले से ही डीएसपी हैं, जिनका मार्गदर्शन स्वाति के लिए महत्वपूर्ण रहा। स्वाति के पिता टीपी शुक्ला शिक्षा विभाग में उच्च श्रेणी क्लर्क हैं और माता अर्चना शुक्ला गृहिणी हैं। आकांक्षा को तीसरे प्रयास में मिली सफलता वहीं, आकांक्षा गढ़वाल की कहानी प्रेरणादायक है। दिवंगत माता-पिता के सपनों को साकार करते हुए, उन्होंने 2016 से तैयारी शुरू की। एक इंटरव्यू और दो बार मुख्य परीक्षा में असफलता के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। छोटी बहनों प्रतीक्षा और समीक्षा के समर्थन से उन्होंने तीसरे प्रयास में सफलता हासिल की है। आकांक्षा स्वर्गीय मुरलीधर गढ़वाल और स्वर्गीय अंजू गढ़वाल की बड़ी बेटी हैं। दोनों सफल अभ्यर्थियों ने युवाओं को संदेश दिया कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास और दृढ़ संकल्प आवश्यक है। उनकी सफलता छोटे शहरों की प्रतिभाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है। नपा लाइब्रेरी से की शुरुआती स्टडी आकांक्षा गढ़वाल और श्वाति शुक्ला दोनों ने स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन पिपरिया से किया है। दोनों ही नगरपालिका जनता वाचनालय की नियमित पाठक रही हैं। 2014 में दोनों पिपरिया लाइब्रेरी में नियमित अध्ययन करते हुए 2015 में पढ़ाई के लिए इंदौर चली गईं। पिपरिया लाइब्रेरी में दोनों की सफलता से छात्र-छात्राओं में बेहद उत्साह है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *