जयपुर। सीकेए बिरला समूह की कंपनी नेशनल इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज लिमिटेड (एनबीसी बियरिंग्स) ने ड्रोन टेक्नोलॉजी के व्यवसायीकरण के लिए ताइवान की अहमानी एडवांस्ड इंक. की भारतीय सहयोगी अहमानी ईवी टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से साझेदारी की है। इसके तहत एनबीसी अहमानी इंडिया के 30% इक्विटी शेयर खरीदेगी। एनबीसी के प्रेसिडेंट रोहित साबू ने कहा कि हमारा लक्ष्य भारत में एडवांस्ड ड्रोन समाधानों की बढ़ती मांग को पूरा करना है। अहमानी हाई परफॉर्मेंस ड्रोन सिस्टम और जरूरी उपकरणों की उपलब्धता बढ़ाएगी। साझेदारी के तहत ताइवान में विकसित अहमानी की इनोवेशन आधारित टेक्नोलॉजी, विभिन्न सेक्टरोंं के लिए ड्रोन एप्लीकेशंस, स्केलेबल और किफायती समाधान पेश करेगी। दोनों कंपनियां मिलकर भारत को एडवांस्ड ड्रोन टेक्नोलॉजी का एक मजबूत केंद्र बनाएगी। अहमानी एडवांस्ड की फाउंडर जु ची कुंग ने कहा कि भारत एडवांस्ड ड्रोन एप्लीकेशंस के विकास के लिए महत्वपूर्ण बाजार है। एनबीसी की साझेदारी से हम इस बाजार में तेजी से विस्तार कर पाएंगे।


