NH 130 में अज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर:पैदल जा रहे ब्रेड फैक्ट्री के संचालक की मौके पर मौत, कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं मिला

नेशनल हाईवे 130, अंबिकापुर-बिलासपुर मुख्य मार्ग में सिंगीटाना में अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई। युवक की शिनाख्त देर शाम कर ली गई है। युवक ब्रेड फैक्ट्री का संचालन करता था। ठोकर मारने वाले वाहन की पहचान नहीं हुई है। घटना मणिपुर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक नेशनल हाईवे 130 में स्थित सिंगीटाना में मंगलवार शाम सड़क पर पैदल चल रहे युवक को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। युवक का शव सड़क किनारे पड़ा देख राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची एवं युवक के शिनाख्त की कोशिश शुरू की। ठोकर मारने वाले वाहन का नहीं चला पता
मृत युवक की शिनाख्त ग्राम खोडरी निवासी रवि दास के रूप में हुई। रवि दास ब्रेड फैक्ट्री का संचालन करता था। वह कहां जा रहा था, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। रवि दास के माता-पिता का पूर्व में देहांत हो चुका है। रवि दास घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था। उसका एक बेटा व बेटी हैं जो कम उम्र के हैं। परिवार के एकलौते कमाउ सदस्य के निधन से परिवार सदमें में है। पुलिस ने बताया कि घटना का कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं मिला है। इसके कारण यह पता नहीं चल सका कि उसे किस वाहन ने ठोकर मारी है। आशंका है कि किसी तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मारी है। टक्कर के बाद रवि दास उछलकर सड़क किनारे जा गिरा। पुलिस मामले की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *