कांग्रेसियों ने जगदलपुर-रायपुर NH-30 पर कोंडागांव में बन रहे नए टोल प्लाजा का विरोध किया है। कांग्रेसियों का कहना है कि, जगदलपुर से धमतरी के बीच ऑलरेडी 4 टोल प्लाजा है। अब कोंडागांव जिले में NH-30 पर एक और टोल प्लाजा बनाना यह गलत है। इससे इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को परेशानी होगी। जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य का कहना है कि, जगदलपुर केबढ़ईगुडा, मसोरा, चारामा के आगे जगतरा फिर धमतरी टोल प्लाजा संचालित हो रहा है। लेकिन अब फिर टोल प्लाजा बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि, NHAI में 2 टोल प्लाजा के बीच की दूरी करीब 60 किमी होनी चाहिए। जो नया टोल प्लाजा बन रहा है वो NHAI के नियमों के खिलाफ है। सड़कें खराब, टोल प्लाजा में सुविधा नहीं कांकेर से लेकर केशकाल तक की सड़क बेहद खराब है। NHAI के सभी टोल प्लाजा में सुविधाओं का अभाव है। बस्तर के अंदरूनी क्षेत्रों की कई गाड़ियों पर फास्टैग नहीं लग पाया है। जब वे टोल पर जाते हैं तो डबल चार्ज लेते हैं। उनसे बदतमीजी से पेश आते हैं। जो बर्दाश्त से बाहर है। CG-17 को किया जाए फ्री जगदलपुर से बढ़ईगुड़ा टोल प्लाजा महज 12 किमी पर है। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से लगे 20 किमी के दायरे में आने वाली सभी CG-17 पासिंग की गाड़ियों से पैसा लिया जाता है, ये न्याय संगत नहीं है। उन्होंने कहा कि परिवहन और सड़क मंत्री नितिन गडकरी ने भी साफ कह दिया है कि टोल प्लाजा के बीच न्यूनतम दूरी 60 किमी होनी चाहिए। इन्हीं मांगों को लेकर डिप्टी कमिश्नर को ज्ञापन भी सौंपा गया है।


