NH 43 में हादसा, बाइक सवार एक युवक की मौत:तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, एक ने मौके पर ही दम तोड़ा, दूसरा गंभीर

सरगुजा में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना सीतापुर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे नेशनल हाईवे- 43 में ग्राम लिचिरमा के पुल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक विक्की (25) की मौके पर मौत हो गई। बाइक में सवार दूसरा युवक दिलभंजन गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे बीडीसी सूर्या पैकरा ने ग्रामीणों के सहयोग से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हादसे का शिकार हुए दोनों युवक उलकिया के बताए गए हैं। घायल की हालत गंभीर, अंबिकापुर रेफर हादसे में घायल युवक दिलभंजन की हालत भी गंभीर बनी हुई है। उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है। घायल के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। घटना के बाद ट्रक क्रमांक CG 15 AC 5441 को स्थानीय लोगों ने रोक लिया। ट्रक का चालक घटना के बाद फरार हो गया है। फिलहाल, सीतापुर पुलिस ड्राइवर के तलाश में जुटी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *