NIA करेगी कार में मिले विस्फोटक की जांच:खाद के कट्टों में 150 किलो अमोनियम नाइट्रेट लेकर आए थे, आरोपियों से की पूछताछ

टोंक में कार में मिले 150 किलो विस्फोटक (अमोनियम नाइट्रेट) मामले में एनआईए की एंट्री हो चुकी है। एनआईए की टीम गुरुवार को टोंक पहुंची और आरोपियों से पूछताछ की। जानकारी के अनुसार डीएसटी टीम ने बुधवार को बरौनी थाने के चिरौंज गांव से दो आरोपियों सुरेंद्र और सुरेंद्र मोची को गिरफ्तार किया था। मामला सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट पर आ गई। बताया जा रहा है कि एनआईए के अलावा आईबी और एटीएस की टीम भी दोनों आरोपियों से पूछताछ की है। अल सुबह थाने पहुंची एनआईए अ​धिकारियों की टीम जानकारी के अनुसार अल सुबह 6 बजे जयपुर से एनआईए अधिकारियों की टीम बरौनी थाने पहुंची। यहां आरोपियों से पूछताछ में जानकारी जुटा रही है कि इतनी भारी मात्रा में विस्फोटक किस काम के लिए लेकर आए थेद्ध। इसके साथ ही क्या पहले भी किसी अन्य शहरों और लोगों को अमोनियम नाइट्रेट सप्लाई किया है या नहीं और इसे टोंक लाने के लिए क्या कारण था। बताया जा रहा है कि बुधवार को इसकी जानकारी मिलने के बाद आईबी अधिकारियों की टीम रात में थाने पहुंची थी, जहां विस्फोटक को लेकर सुरेंद्र और सुरेंद्र मोची से पूछताछ की। इसके बाद सुबह एनआईए के अधिकारियों की टीम पहुंची। हालांकि एक आशंका ये भी है कि टोंक की पहाड़ियों में होने वाले अवैध खनन में भी अमोनियम नाइट्रेट का यूज होता है। इस एंगल से भी पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की टीम जानकारी जुटा रही है। कार में विस्फोटक के साथ मिली थी एक्सप्लोसिव कार्टेज डीएसपी मृत्युंजय मिश्रा ने बुधवार को जानकारी देकर बताया था कि दोनों आरोपी बूंदी से 150 किलो विस्फोटक लेकर आए थे। इसे टोंक में ही सप्लाई करना था। ये विस्फोटक चार अलग-अलग यूरिया खाद के कट्टों में छिपाकर कार से ले जाया जा रहा था। कार की तलाशी में विस्फोटक के साथ 200 डेंजर एक्सप्लोसिव कार्टेज, सेफ्टी फ्यूज वायर के 6 बंडल और 1100 मीटर वायर जब्त किए हैं। ये खबर भी पढ़ें… नए साल के जश्न से पहले 150 किलो विस्फोटक पकड़ा:राजस्थान में यूरिया खाद की बोरियों में छुपा रखा था अमोनियम नाइट्रेट; 2 गिरफ्तार राजस्थान के टोंक में कार से 150 किलो विस्फोटक (अमोनियम नाइट्रेट) ले जा रहे 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि ये अमोनियम नाइट्रेट टोंक में ही सप्लाई होना था। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *