NIA ने अमृतसर पुलिस पोस्ट धमाके में चार्जशीट दायर की:गुमटाला पुलिस चौकी पर फेंका था ग्रेनेड, सिरसा का रहने वाला है आरोपी बग्गा

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने अमृतसर पुलिस पोस्ट ग्रेनेड हमले के मामले में एक आरोपी के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। हरियाणा के सिरसा निवासी आरोपी बग्गा सिंह उर्फ रिंकू पर ग्रेनेड हमले की साजिश रचने और उसे अंजाम देने के लिए गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, भारतीय न्याय संहिता और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं। एनआईए की जांच के अनुसार, आरोपी मनदीप सिंह के साथ मिलकर बग्गा ने इस साल जनवरी में अमृतसर जिले की गुमटाला पुलिस चौकी पर बम फेंका था। बग्गा को इस अपराध के लिए अमेरिका स्थित ड्रग्स, हथियार और विस्फोटक तस्कर सरवन सिंह उर्फ भोला ने भर्ती किया था, जो आतंकवादी हैप्पी पासिया का सहयोगी है। बब्बर खालसा गुट ने ली थी हमले की जिम्मेदारी बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) आतंकवादी संगठन के पासिया ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ग्रेनेड हमले की जिम्मेदारी ली थी। पासिया के निर्देश पर सरवन ने बग्गा सिंह उर्फ रिंकू को ग्रेनेड की आपूर्ति की थी, जैसा कि अप्रैल में मामले की जांच का जिम्मा संभालने वाली एनआईए की जाँच में पता चला था। सरवन भोला ने हमलावरों को मुहैया करवाया था फंड सरवन भोला एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग एप्लिकेशन के जरिए भारत स्थित आरोपियों के संपर्क में था। उसने भारत में आरोपियों को आतंकी फंडिंग भी मुहैया कराई थी। जांच से पता चला कि सरवन भोला एक अन्य एनआईए मामले में वांछित आरोपी है, जबकि मनदीप सिंह , जो अभी भी फरार है, सरवन भोला का सगा भाई है। बग्गा भी भोला का दूर का रिश्तेदार है और अमृतसर में ड्रग्स सप्लाई में शामिल था। आतंकी हमले में शामिल नेटवर्क को नष्ट करने के एनआईए के प्रयासों के तहत RC-/09/2025/NIA/DLI मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *