NRI महिला से 4 हजार यूएस डॉलर की लूट:आगरा में पंचर बताकर गाड़ी रुकवाई, 2 आईफोन और पासपोर्ट भी ले गए, दिल्ली जा रही थीं मां-बेटी

आगरा में एक NRI महिला और उनकी बेटी से बदमाशों ने चार हजार यूएस डॉलर लूट लिए। बाइक सवार बदमाश महिला का पासपोर्ट, दो आईफोन भी लूट ले गए। महिला अपनी बेटी के साथ कार से दिल्ली जा रही थीं। रास्ते में बदमाशों ने कार ड्राइवर से टायर पंचर होने का झांसा दिया। ड्राइवर ने करीब एक किलोमीटर आगे जाकर एक पंचर की दुकान पर गाड़ी रोकी। पीछे से आ रहे बदमाश कार के पास पहुंचे। अंदर बैठी महिला के पर्स पर झपट्‌टा मारा और उसे लेकर फरार हो गए। वारदात गुरुवार देर शाम की ट्रांस यमुना थानाक्षेत्र के झरना नाले के पास की है। महिला अपनी बेटी के साथ जयपुर में रिश्तेदार की शादी में शामिल होने कैलिफोर्निया से आई थीं। शादी के बाद दो दिन पहले आगरा पहुंची। शुक्रवार तड़के 2 बजे दिल्ली से फ्लाइट लेकर उनको अमेरिका वापस लौटना था। अब पढ़िए पूरा मामला
हाथरस की मूल निवासी 80 वर्षीय NRI कुमारी वर्मन करीब 15 साल से अमेरिका के कैलिफोर्निया में अपनी दो बेटियों के साथ रहती हैं। पति की मौत हो चुकी है। एक बेटी और दामाद डॉक्टर हैं। आगरा के दयालबाग में उनके भाई रहते हैं। जबकि बहन जयपुर में रहती हैं। बीते 30 नवम्बर को बहन के बेटे की शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए वह बेटी के साथ जयपुर आई थीं। शादी के बाद, वह दो दिन पहले आगरा अपने भाई से मिलने बेटी के साथ पहुंची थीं। आगरा में वह संजय प्लेस स्थित होटल पीएल पैलेस में ठहरी थीं। शुक्रवार तड़के 2 बजे उनकी दिल्ली से फ्लाइट थी। गुरुवार शाम करीब छह बजे, आदर्श टूर एंड ट्रैवल से गाड़ी बुक की। 6:30 बजे गाड़ी आने पर मां-बेटी दिल्ली जाने के लिए गाड़ी में बैठ गईं। दोनों कार की पिछली सीट पर बैठी थीं। गाड़ी ड्राइवर जसवीर सिंह चला रहा था। ड्राइवर के मुताबिक, गाड़ी झरना नाला के पास पहुंची तभी पीछे से बाइक सवार दो लोग पास आए। बाइक सवार एक व्यक्ति ने कहा- तुम्हारी गाड़ी पंचर हो गई है। जसवीर ने बताया कि उसने करीब एक किलोमीटर आगे एक पंचर की दुकान पर गाड़ी रोकी। पंचर चेक कराने लगा। बाइक सवार जिन लोगों ने पंचर की बात बताई थी, वे भी पीछे से आ गए। एनआरआई महिला अपनी बेटी के साथ गाड़ी में ही बैठी थीं। कार के शीशे खुले हुए थे। बाइक सवार एक व्यक्ति ने झपट्‌टा मारकर उनका पर्स उड़ाने की कोशिश की। महिला ने पर्स पकड़ लिया। झीना-झपटी हुई लेकिन वे पर्स लेकर फरार हो गए। ड्राइवर ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस को महिला ने बताया- पर्स में 4 हजार यूएस करेंसी, दो आईफोन, 20 हजार इंडियन करेंसी और उनका पासपोर्ट था। पुलिस को ड्राइवर पर शक एनआरआई से लूट की सूचना के बाद पुलिस सक्रिय हो गई। हाईवे पर नाकाबंदी कर दी गई। मौके पर पहुंचे डीसीपी सैयद अली अब्बासी ने ड्राइवर से भी पूछताछ की है। पुलिस इस लूटकांड में ड्राइवर को भी शक के घेरे में रखे हुई है। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया- पर्स में 4 हजार यूएस डॉलर और डॉक्यूमेंट थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। छानबीन की जा रही है। ड्राइवर पर भी शक है। वह बार-बार अपना बयान बदल रहा है। ———————– ये खबर भी पढ़ें…. आंखों में मिर्च डालकर ज्वेलर को मार डाला, VIDEO:गाजियाबाद में दिनदहाड़े चापड़ लेकर दुकान में घुसा, 12 वार किए; बेटे ने पकड़ा गाजियाबाद में दिनदहाड़े सर्राफा कारोबारी की हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह 9.15 बजे बाजार में गिरधारी लाल वर्मा (75) अपनी दुकान खोलकर अंदर बैठे थे, तभी लूट के इरादे से नकाबपोश हत्यारा अंकित गुप्ता (30) आया। मिर्ची पाउडर डालने की कोशिश की, तभी कारोबारी उससे भिड़ गए। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *