भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्टर पर प्रदर्शन किया। इस दौरान एसआई पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने अर्धनग्न होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष डॉ बबलू सोलंकी ने बताया कि दिल्ली में प्रदर्शन करने पर उसे युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है जो कि गलत है। शांतिपूर्वक प्रदर्शन करना सभी नागरिकों का अधिकार है। वहीं, छात्र नेता एमएल चौधरी सीईटी (समान पात्रता परीक्षा) परीक्षा का का आयोजन हुए काफी समय हो गया है। इसको तुरंत आयोजित करवाया जाना चाहिए। के साथ ही नए सत्र मैं छात्र संघ चुनाव भी करवाए जाएं। प्रदर्शन के बाद संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम को 11 सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री का नाम ज्ञापन भी सौंपा। ये रहे शामिल प्रदर्शन में एनएसयूआई राष्ट्रीय सचिव दिलीप चौधरी, जिला अध्यक्ष डॉ बबलू सोलंकी छात्रनेता एम एल चौधरी, जितेंद्र कड़ेला, दीपक बिश्नोई सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे। ये रखी मांगे


