NSUI ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव:पुलिस ने NSUI प्रदेश प्रभारी, अध्यक्ष समेत 40 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया, 1घंटे बाद छोड़ा

राहुल गांधी के वोट चोरी आरोप के बाद अब कांग्रेस के अनुषांगिक संगठन ने राज्यों में भी प्रदर्शन शुरुआत कर दी है। मंगलवार को NSUI के कार्यकर्ताओं घड़ी चौक स्थित मुख्य निर्वाचन आयोग का घेराव कर प्रदर्शन किया । इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची से गड़बड़ियां नए युवा मतदाताओं का नामांकन सुनिश्चित करने और वोट चोरी को लेकर जमकर नारे बाजी की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने NSUI के प्रदेश प्रभारी महावीर गुर्जर, प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय, अमित शर्मा, हेमंत पाल, संकल्प मिश्रा, प्रशांत गोस्वामी समेत 30 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर बस में पुलिस लाइन ले गई। डिजिटल वोटर लिस्ट की मांग, हिरासत में लिए गए कार्यकर्ता प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन आयोग के अधिकारियों से डिजिटल वोटर लिस्ट उपलब्ध कराने की मांग की और बार-बार वोट चोरी नहीं करने की बात दोहराई। हालांकि, अधिकारियों ने उन्हें कोई जवाब नहीं दिया। बाद में पुलिस ने कार्यकर्ताओं को बस में बैठाकर पुलिस लाइन ले गई और करीब एक घंटे तक हिरासत में रखने के बाद छोड़ दिया। कड़ी कार्रवाई की मांग NSUI के प्रदेश प्रभारी महावीर गुर्जर ने कहा हर युवा का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो और चुनाव निष्पक्ष हों, यह हमारी प्राथमिक मांग है। वोट चोरी लोकतंत्र के साथ सबसे बड़ा धोखा है, इसमें शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। वही प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे ने कहा कि यदि छात्रों और युवाओं की लोकतांत्रिक भागीदारी में रुकावट आएगी तो यह सीधे लोकतंत्र के मूल्यों पर प्रहार होगा। एनएसयूआई हर युवा तक अपनी आवाज़ पहुंचाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *