NSUI ने किया संसद का घेराव:छत्तीसगढ़ से हजारों छात्र दिल्ली पहुंचे; UGC के नए नियमों का विरोध, पेपर लीक-बेरोजगारी को लेकर उठाई आवाज

राजधानी दिल्ली में NSUI ने केंद्र सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया। सोमवार को इस प्रदर्शन में देशभर से लाखों छात्र नेता शामिल हुए। छत्तीसगढ़ NSUI के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे के नेतृत्व में हजारों छात्रों ने संसद घेराव में हिस्सा लिया। प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे ने कहा कि मोदी सरकार देश की शिक्षा व्यवस्था के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि छात्र UGC के नए नियमों का विरोध कर रहे हैं। साथ ही NEP 2020, पेपर लीक की समस्या और बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। छात्र शिक्षा के भगवाकरण का भी विरोध कर रहे हैं। राहुल गांधी ने की सराहना अध्यक्ष नीरज पांडे ने बताया कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ से आए छात्र नेताओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि हजार से ज्यादा छात्र नेताओं का दिल्ली आना उनकी मजबूत इच्छाशक्ति को दर्शाता है। प्रदर्शन में नीरज पांडे के गृह जिले मनेंद्रगढ़ से NSUI जिला अध्यक्ष कासिम अंसारी, संकेत शर्मा, भावेश जैन, ऋषि तिवारी और सौरव मिश्रा समेत कई छात्र नेता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *