NSUI ने सेमेस्ट एग्जाम की तारीख बढ़ाने किया प्रदर्शन:कहा- डिपार्टमेंट में नहीं हुआ सिलेबस कम्पलीट, तारीख नहीं बढ़ाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

एनएसयूआई ने सोमवार को सेमेस्टर एग्जाम का समय बढ़ाने की मांग को लेकर रविशंकर यूनिवर्सिटी का घेराव किया। 1 घंटे तक यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक भवन में के बाहर जमकर विरोध किया गया। इस दौरान स्टूडेंट भी मौजूद रहे । प्रदर्शन के जरिए NSUI ने कहा कि मांग थी कि अभी तक विभागों में सिलेबस अधूरा है, छात्रों की पढ़ाई पूरी नहीं हो पाई है। ऐसे में सेमेस्टर एग्जाम लेने से छात्रों के रिजल्ट पर असर पड़ेगा। इस दौरान NSUI के कार्यकर्ताओं और स्टूडेंट ने रजिस्ट्रार को सेमेस्टर परीक्षाओं से जुड़ी समस्याओं के बारे में जानकारी दी। NSUI ने रखी ये मांग एग्जाम की तारीख आगे नहीं बढ़ी तो करेंगे उग्र प्रदर्शन NSUI के जिला महासचिव रजत ठाकुर ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन को छात्रों की मांगो के बारे में बताया गया है। हमें आश्वासन दिया गया कि 4 से 5 दिनों के में एग्जाम की तारीख में बदलाव कर दिया जाएगा। साथ ही अन्य परेशानियों को भी जल्द समाधान किया जाएगा। ठाकुर ने बताया कहा कि अगर युनिवर्सिटी प्रशासन हमारी मांगो को जल्द पूरा नहीं करेंगी तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। सोमवार को प्रदर्शन के दौरान NSUI के पुनेश्वर लहरे,अंकित बंजारे,हिमांशु तांडी, आलोक खरे, विनय साहू, यश देवांगन, तिरुपति राव, वीनू जांघेल, आशीष पांडे, नागेश निर्मलकर, दीपक साहू समेत बड़ी संख्या में स्टूडेंट मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *