PAK रक्षा मंत्री बोले-मोदी इज्जत बचाने की कोशिश कर रहे:पाकिस्तानी सांसद का दावा- हमारे साथ कई दोस्त थे, भारत के साथ कोई नहीं था

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी के कल दिए भाषण पर कहा कि वो बस अपनी इज्जत बचाने की कोशिश कर रहे हैं। सोमवार को जियो न्यूज से उन्होंने कहा कि मोदी का भाषण सुनने के बाद मुझे नहीं लगता कि उनकी बातों में कोई सार बचा है। वहीं पाकिस्तानी सांसद सीनेटर इरफान सिद्दीकी ने कहा कि मोदी ने इस बात को मान लिया है कि संघर्ष की शुरुआत पाकिस्तान ने नहीं की थी। उनके भाषण में कुछ भी भरोसेमंद नहीं था। सिद्दीकी ने कहा- अब मोदी के सामने एक नई जंग है। वो 1.5 अरब लोगों को कुछ भी नहीं बेच सकते। इस संघर्ष के दौरान पाकिस्तान के दोस्त हमारे साथ खड़े थे, लेकिन कोई भी भारत के साथ खड़ा नहीं था। वह खोखली बयानबाजी के अलावा कामयाबी का कोई सबूत पेश नहीं कर सकते। पाकिस्तान से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *