PCC प्रवक्ता, पूर्व अध्यक्ष समेत 6 नेता निष्कासित:बिलासपुर में पार्षद प्रत्याशियों के खिलाफ काम करने का आरोप, राय, सीमा सहित सभी को 6 साल के लिए निकाला

बिलासपुर में नगरीय निकाय चुनाव में भितरघात और खुलाघात करने के आरोप प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अभय नारायण राय, महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सीमा पांडेय सहित 6 नेताओं को 6 साल के लिए निकाल दिया गया है। उनके खिलाफ वार्ड पार्षद के प्रत्याशियों के खिलाफ काम करने की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। कांग्रेस में टिकट वितरण के बाद पार्टी में मचे बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। पहले टिकट नहीं मिलने पर कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बगावत की। वहीं, टिकट मिलने के बाद गुटबाजी हावी रही है। कांग्रेस ने भी बगावत करने वाले नेता और कार्यकर्ताओं पर सख्ती दिखाई और बागी होकर चुनाव लड़ने वालों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। अब वार्ड प्रत्याशियों की शिकायत पर एक्शन नगरीय निकाय चुनाव होने के बाद भी नेता और कार्यकर्ताओं में बवाल मचा हुआ है। प्रत्याशियों ने पार्टी के खिलाफ काम करने वाले नेता और कार्यकर्ताओं की शिकायत की है, जिसमें वार्ड 42 के कांग्रेस प्रत्याशी ब्रह्मदेव ने प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय, मनिहार निषाद, इशहाक कुरैशी की शिकायत कर जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी से की। प्रदेश प्रवक्ता राय सहित 6 को निकाला जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी ने प्रदेश प्रवक्ता मनिहार निषाद और इशहाक कुरैशी को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया है। वहीं वार्ड 35 के कांग्रेस प्रत्याशी आदेश पांडेय की शिकायत पर महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सीमा पांडेय व कांग्रेस आईटी सेल से जुड़े राहुल ठाकुर और लल्ला सोनी को शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने पार्टी से 6 साल के लिए बाहर कर दिया है। केशरवानी का कहना है कि नतीजे के पहले ही प्रत्याशी ने गंभीर शिकायत की है। इनके खिलाफ पार्टी को लगातार शिकायत भी मिल रही थी, इसलिए अनुशासनात्मक कदम उठाया गया है। प्रदेश प्रवक्ता राय बोले- जिलाध्यक्ष को अधिकार नहीं प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय का कहना है कि वे मेयर प्रत्याशी के प्रचार, नेताओं की सभा व कंट्रोल रूम के कार्यों में व्यस्त रहे हैं। न तो वार्ड क्रमांक 42 के वोटर हैं और न पदाधिकारी। उन्होंने कहा कि वैसे भी जिलाध्यक्ष को मुझे हटाने का अधिकार नहीं है। बड़े नेताओं को दी जानकारी इधर, चर्चा है कि इन शिकायतों को इसलिए गंभीरता से लिया गया ​है क्योंकि प्रत्याशियों ने नतीजे आने के पहले ही संगठन को इनके खिलाफ लिखित में शिकायत की है। जिस पर जिलाध्यक्ष केशरवानी ने प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरणदास महंत, सहप्रभारी विजय जांगिड़ आदि को इस संबंध में जानकारी दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *