PM आवास के नाम पर रिश्वत…3 अधिकारी ससपेंड:बेमेतरा में पैसे देने वाले लाभार्थी ने की कॉल रिकार्डिंग; वायरल होने के बाद कार्रवाई

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में पीएम आवास योजना के नाम पर रिश्वत लेने का मामला सामने आया है। एक आवास मित्र और दो रोजगार सहायक ने गरीबों को मकान दिलाने के नाम पर पैसे की मांग की। जांच में सही पाए जाने के बाद तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। मामला मारो चौकी का है। आवास मित्र नीरा साहू को पैसे देने वाले लाभार्थी ने ऑडियो वायरल कर दिया जिसके बाद ग्राम पंचायत ऐरमशाही की आवास मित्र नीरा साहू, ग्राम पंचायत तेंदुआ के रोजगार सहायक नारायण साहू और ईश्वरी साहू को सस्पेंड कर दिया। तीनों के खिलाफ FIR दर्ज इनके खिलाफ FIR भी दर्ज की गई है। ऑडियो क्लिप में इस बात की पुष्टि हुई कि प्रधानमंत्री आवास की किस्त जारी करने के बदले पैसे की मांग की जा रही थी। वायरल होते ही मामला बेमेतरा कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ तक पहुंच गया। हितग्राहियों से जबरन पैसे वसूले जांच के लिए प्रभारी तहसीलदार सुमीत देवांगन को गांव भेजा गया। जांच में नीरा साहू ने अपनी आवाज होने की बात स्वीकार की। महिला हितग्राही के परिवार के सदस्य ने भी पैसे मांगने की बात की पुष्टि की। वहीं, नारायण साहू ने आरोपों से मना कर किया, लेकिन हितग्राहियों ने बताया कि उनसे 10-10 हजार रुपए जबरदस्ती वसूले गए। नवागढ़ जनपद पंचायत के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने निलंबन की कार्रवाई की है। साथ ही मारो चौकी में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 173 के तहत FIR दर्ज करवाई गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *