PM परसों पंजाब आएंगे, CM ने कल कैबिनेट मीटिंग बुलाई:कल से स्कूल-कॉलेज भी खुलेंगे; लुधियाना में बाढ़ का खतरा टला, फाजिल्का से PAK मोड़ा पानी

पंजाब के सभी 23 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। 8 से ज्यादा जिलों के गांवों में अभी भी 4-4 फीट तक पानी भरा हुआ है। इसी बीच पंजाब सरकार ने प्रदेश में सभी प्राइवेट, सरकारी, एडेड स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी खोलने के आदेश दे दिए हैं। प्राइवेट स्कूल-कॉलेज और सरकारी कॉलेज-यूनिवर्सिटीज कल (8 सितंबर) से खुल सकते हैं। वहीं सरकारी स्कूलों में कल पढ़ाई नहीं होगी लेकिन टीचर आकर स्कूल की स्थिति देख सफाई वगैरह कराएंगे। शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने कहा कि जिन स्कूलों में पानी भरा हुआ है या बिल्डिंगों की हालत खराब हुई है, वहां अंतिम फैसला जिले के डिप्टी कमिश्नर लेंगे। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परसों यानी 9 सितंबर को पंजाब आ रहे हैं। वे गुरदासपुर में बाढ़ प्रभावित इलाकों में आकर हालात का जायजा लेंगे और बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात करेंगे। इसी बीच लुधियाना में सतलुज नदी से बाढ़ का खतरा कुछ हद तक टल गया है। सतलुज के टूटे मेन बांध को रिपेयर कर लिया गया है। हालांकि अगर नदी में ज्यादा पानी आया तो खतरा फिर हो सकता है। इसे देखते हुए DC हिमांशु जैन ने लोगों को बांध की तरफ न जाने को कहा है। वहीं फाजिल्का में गांवों को बाढ़ से बचाने के लिए प्रशासन ने एक अस्थायी बांध तैयार कर लिया है। इसके जरिए अब सतलुज का ज्यादा पानी पाकिस्तान की ओर मोड़ा जा रहा है, जिससे प्रभावित गांवों में राहत की उम्मीद जगी है। वहीं CM भगवंत मान ने कल (8 सितंबर) दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री निवास में कैबिनेट मीटिंग बुला ली है। CM मान अभी भी मोहाली के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं, वह वहीं से VC के जरिए मीटिंग में जुड़ेंगे। इस मीटिंग में प्रदेश में आई बाढ़ को लेकर कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। मान ने इस बारे में कहा कि लोगों की सेवा करना मेरी प्राथमिकता है। पंजाब में बाढ़ की मौजूदा स्थिति… डैमों की स्थिति के बारे में जानिए… पोंग डैम: सुबह 6 बजे डैम का जलस्तर 1392.97 फीट रिकॉर्ड किया गया। उस समय डैम में आने वाला पानी 46,521 क्यूसेक था, जबकि बाहर जाने वाला पानी 99,875 क्यूसेक था। इसका मतलब है कि डैम से निकलने वाला पानी आने वाले पानी से कहीं ज्यादा था। भाखड़ा डैम: भाखड़ा डैम का जलस्तर सुबह 6 बजे 1677.98 फीट था। उस समय डैम में 66,891 क्यूसेक पानी आ रहा था और 70,000 क्यूसेक पानी बाहर जा रहा था। बाढ़-बारिश से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *