PM मोदी का कांग्रेस सरकार पर निशाना:बोले- हिमाचल में जनता परेशान, विकास व जन कल्याण के सारे काम ठप पड़े

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को हरियाणा में हिमाचल की कांग्रेस सरकार को निशाने पर लिया। PM मोदी ने कहा, पड़ोस (हिमाचल) में जनता परेशान है। विकास एवं जन कल्याण के सारे काम बंद पड़े हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, कांग्रेस शासित राज्यों में जनता से पूरा विश्वास घात हो रहा है। कर्नाटक में बिजली, दूध, बस किराया हर चीज महंगी कर दी गई है। जनता पर भांति भांति के टैक्स लगाए जा रहे हैं।​ उन्होंने कहा, तेलंगाना में भी कांग्रेस सरकार जनता से किए वादे भूल गई। जंगलों में बुलडोजर चलाया जा रहा है। प्रकृति को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इससे जानवरों को खतरा पैदा हो गया है। हरियाणा में बीजेपी सरकार कचरे से गोबर बनाने को मेहनत कर रही है और वो बने बनाए जंगलों को उजाड़ रहे हैं। भाजपा जो कहती है उसे पूरा करती है- PM प्रधानमंत्री ने कहा, हमारे लिए राजनीति जनता और देश की सेवा का माध्यम है। भाजपा जो कहती है उसे डंके की चोट पर पूरा करती है। मगर कांग्रेस जनता से किए वादे भूल जाती है। उन्होंने कहा, कांग्रेस में केवल कुर्सी के बारे में सोचा जाता है। दूसरा मॉडल बीजेपी का है, जो सत्य के आधार और बाबा साहेब अंबेडकर के मार्ग पर चल रहा है। सपना विकसित भारत का है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *