PM मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा:बिलासपुर में 75 यूनिट रक्तदान और 75 जगह पौधरोपण होगा, युवा मोर्चा करेगा रक्तदान

बिलासपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर से सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने न्यू सर्किट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह के अनुसार, कल सुबह 10 बजे जिला अस्पताल में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सामूहिक रक्तदान करेंगे। दोपहर 12.30 बजे पं देवकीनंदन दीक्षित सभागृह में प्रधानमंत्री का राष्ट्र के नाम संदेश एलईडी स्क्रीन पर दिखाया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी 17 सितंबर को 75 वर्ष पूरे करेंगे। इस अवसर पर भाजपा ने सेवा पखवाड़े का आयोजन किया है। कार्यक्रम में सामूहिक रक्तदान, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शनी, मोदी पर डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन और बुद्धिजीवी सम्मेलन शामिल हैं। 75 स्थानों पर वृक्षारोपण का लक्ष्य भाजपा युवा मोर्चा ने 75 यूनिट रक्तदान और 75 स्थानों पर वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा है। जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल ने बताया कि सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। कार्यकर्ता बूथ स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाएंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सर्वव्यापी बनाने के लिए बूथ और जिला स्तर पर विभिन्न रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। भाजपा जिला शहर अध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि सेवा पखवाड़ा अपने तय लक्ष्य को प्राप्त करे इस लिहाज से जिला और भाजपा के सभी मंडलों में कार्यशाला आयोजित कर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने की भी व्यवस्था की गई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *