PTJNM में सीएम के सामने स्टूडेंट्स ने की हूटिंग:वी वांट हॉस्टल के लगाए नारे, स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल को फेसबुक लाइव बंद करना पड़ा

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के मौके पर पं. जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में कोरोना वॉरियर का सम्मान किया जा रहा था। मंच पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सहित स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम फेसबुक पर लाइव था। इस बीच मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल अपने संबोधन के लिए कुर्सी से उठे। और उनके उठते ही फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट्स ने “वी वांट हास्टल” की हूटिंग शुरू कर दी। आनन-फानन में फेसबुक लाइव बंद करना पड़ा। पीटी जेएनएम हॉस्टल की हालत तस्वीरों में… एक हजार से अधिक स्टूडेंट्स हॉस्टल के इंतजार में दरअसल, रायपुर के पीटी जेएनएम कॉलेज में 1,322 छात्रों को हॉस्टल की आवश्यकता है, लेकिन केवल 296 को ही जगह मिली है। 1,026 छात्र इंतजार में हैं, जो राज्य में सबसे ज्यादा है। इसके अलावा वर्तमान हॉस्टल की बिल्डिंग भी काफी जर्जर हो चुकी है। इस बात को लेकर छात्रों में रोष था। पूरे प्रदेश की स्थिति खराब है छत्तीसगढ़ के 10 शासकीय मेडिकल कॉलेजों में करीब 7,088 छात्रों को हॉस्टल की जरूरत हैं। लेकिन इनमें से सिर्फ 3,446 छात्रों को ही हॉस्टल मिल पाया है। 3,642 स्टूडेंट्स काे हॉस्टल नहीं मिल पाया है। यानी आधे से अधिक को हॉस्टल नहीं मिल पाया है। इन स्टूडेंट्स ज्यादा खर्च देकर बाहर प्राइवेट रूम में रहना पड़ रहा है। मंत्री बोले: जल्द नया हॉस्टल बनेगा, पुराना भी रेनोवेट होगा हूटिंग के बीच मंत्री जायसवाल ने स्टूडेंट्स को बताया कि नए हॉस्टल के निर्माण के पैसे जारी कर दिए गए हैं। 200 बेड वाला हॉस्टल फर्स्ट फेस में बनाकर दिया जाएगा। सेकेंड फेस में कॉलेज के पिछले हिस्से जो हॉस्टल जो फिलहाल जर्जर स्थिति में है। उसे रेनोवेट किया जाएगा। हम आगे का प्लान भी बना रहे हैं। इसके लिए चिंता करने की जरूरत नहीं है। PWD और डीन मेकाहारा इसका निर्माण जल्द से जल्द करके देंगे। इस आश्वासन के बाद स्टूडेंट्स शांत हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *