PWD विभाग में 299 करोड़ की निविदा मंजूर:डिप्टी सीएम अरुण साव के निर्देश पर आदेश जारी,116 करोड़ के कार्यों को प्रशासकीय स्वीकृति;

छत्तीसगढ़ में सड़कों और पुलों के निर्माण को तेज करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने बड़े फैसले लिए हैं। विभाग ने 13 निर्माण कार्यों के लिए करीब 299 करोड़ रुपए की निविदा मंजूर की है, वहीं 7 जिलों की 10 सड़कों के लिए 116 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति भी दी गई है। उप मुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री अरुण साव की मंजूरी के बाद इसके आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों को साफ निर्देश दिए हैं कि काम की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। निर्माण कार्यों की निगरानी अब सीधे क्षेत्रीय मुख्य अभियंता कार्यालय और प्रमुख अभियंता कार्यालय करेंगे, ताकि काम पारदर्शी और बेहतर गुणवत्ता का हो। विभाग का कहना है कि इन सड़कों, पुलों और भवन निर्माण से प्रदेश का सड़क नेटवर्क मजबूत होगा, लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी और विकास कार्यों को नई रफ्तार मिलेगी। आम नागरिक भी निर्माण कार्यों की जानकारी ले सकेंगे, जिससे पारदर्शिता बनी रहेगी। इन प्रमुख कार्यों की निविदा को मिली मंजूरी रायपुर जिल के फरफौदा-गुखेरा मार्ग (5.5 किमी) चौड़ीकरण व पुल-पुलिया सहित – 11.04 करोड़ चंदखुरी-जावा-मोंहदी मार्ग (5.5 किमी) निर्माण – 13.34 करोड़ बलौदाबाजार-भाटापारा में हथबंद-सिमगा मार्ग पर रिंगनी रेलवे ओवरब्रिज – 40.72 करोड़ ध्यानचंद चौक से बजरंग चौक तक 2.84 किमी टू-लेन सीसी सड़क – 25.98 करोड़ नारायणपुर: पल्ली-छोटेडोंगर-ओरछा मार्ग में सीसी सड़क व पुलिया मजबूतीकरण – 28.02 करोड़ और 26 करोड़ नवा रायपुर: लोकभवन, मुख्यमंत्री व मंत्री निवास सहित शेष निर्माण व विद्युतीकरण – 71.23 करोड़ माध्यमिक शिक्षा मंडल कार्यालय भवन – 36.30 करोड़ अन्य जिले: मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: बनास नदी पर उच्च स्तरीय पुल – 10.18 करोड़ जशपुर: घेरड़ेवा नाला पर पुल – 7.27 करोड़ बलरामपुर-रामानुजगंज: महान नदी पर पुल – 9.88 करोड़ धमतरी: राज्य मार्ग-23 के 20 किमी मजबूतीकरण – 11.82 करोड़ महासमुंद: पलसापी नाला पर पुल – 6.96 करोड़ 7 जिलों की 10 सड़कों को 116 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति धमतरी: दुधावा-मुरूमसिल्ली-बनरौद मार्ग – 21.79 करोड़; नगरी-दुधावा-बासीन मार्ग – 19.40 करोड़; पचपेड़ी-तर्रागोंदी-सेमरा (बी) मार्ग – 15.34 करोड़ राजनांदगांव: गैंदाटोला-छुरिया-खोभा मार्ग – 6.96 करोड़ कोण्डागांव: कोण्डागांव-अमरावती-एरला मार्ग – 7.15 करोड़ कांकेर: निब्रा नदी पर पुल – 6.12 करोड़ बिलासपुर: केनसरी-मुकुंदपुर मार्ग – 19.05 करोड़ जशपुर: खाडुंग नदी पर पुल – 4.80 करोड़ कांकेर: दूध नदी पर पुल – 6.53 करोड़ बलरामपुर-रामानुजगंज: राजपुर-अमेरा मार्ग – 9.30 करोड़

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *