जोधपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो एसीबी की ओर से पीडब्ल्यूडी के XEN दीपक मित्तल के ठिकानों पर कार्रवाई की जा रही है। टीम की ओर से जोधपुर के पीडब्ल्यूडी चौराहा स्थित मित्तल के सरकारी दफ्तर में फाइलों को खंगाला जा रहा है। इसके अलावा किराए के मकान की भी तलाशी ली जा रही है। यहां पर डॉक्यूमेंट खंगाले ले जा रहे हैं। बता दें कि आय से अधिक संपत्ति को लेकर मित्तल के आधा दर्जन से अधिक ठिकानों पर एक साथ कार्यवाही की गई है। इसके अलावा जोधपुर के कुड़ी क्षेत्र में किराए के मकान में भी टीम पहुंची है यहां पर दस्तावेजों को खंगाल जा रहा है। कुछ दिनों पहले ही मित्तल की जोधपुर में पोस्टिंग हुई थी। टीम की ओर से जोधपुर के अलावा जयपुर, फरीदाबाद, उदयपुर में सर्च किया जा रहा है।


