RAS एग्जाम में अजमेर में 51.58 प्रतिशत रही उपस्थिति:RPSC सचिव ने खुद चेकिंग की थी, ANSWER-KEY जारी

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से रविवार को RAS-प्री 2024 का आयोजन किया गया। अजमेर जिले में 127 परीक्षा केन्द्रों पर 43 हजार 77 कैंडिडेट्स रजिस्टर्ड थे। इसमें से 22 हजार 219 परीक्षा में शामिल हुए। उपस्थिति 51.58 प्रतिशत रही। परीक्षा दोपहर 12 बजे शुरू हुई और 11 बजे तक सेन्टर पर प्रवेश दिया गया। कैंडिडेट्स की चेकिंग करने के बाद एंट्री दी गई। इस दौरान पुलिस का जाब्ता भी मौजूद रहा। आरपीएससी सचिव रामनिवास मेहता ने भी परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। बता दें कि अजमेर जिला मुख्यालय पर 102 परीक्षा केन्द्र बनाए गए। इनमें से 32 सरकारी तथा 70 निजी स्कूल थे। इन पर 35 हजार 184 परीक्षार्थी , किशनगढ़ के 11 परीक्षा केन्द्रों पर 4 हजार 32 अभ्यर्थी, केकड़ी में 14 परीक्षा केन्द्रों पर 3 हजार 883 अभ्यर्थी थे। एग्जाम के 5 घंटे बाद आंसर-की जारी
RPSC ने 5 घंटे बाद ही RAS-प्री 2024 के एग्जाम की मॉडल आंसर-की जारी कर दी है। इसे विभाग की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। अभ्यर्थी इसके जरिए अपने पेपर का मिलान कर सकेंगे और साथ ही किसी प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। आपत्ति निर्धारित शुल्क के साथ 3 फरवरी से 5 फरवरी 2025 को रात्रि 12ः00 बजे तक ऑनलाइन दर्ज करवा सकेंगे। यह पहली बार है जब मॉडल आंसर-की परीक्षा के दिन ही अपलोड की गई है। बता दें कि इस बार एग्जाम में RPSC ने अंगूठे की निशानी ली। इससे डमी कैंडिडेट पर अंकुश लगेगा। साथ ही अभ्यर्थी द्वारा लाई गई फोटो को केंद्राधीक्षक ने वेरीफाई किया। एंट्री गेट पर सुरक्षा और जांच के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। यहां एक एक परीक्षार्थी को पूरी जांच हो जाने के बाद ही एंट्री मिली। इस दौरान सुरक्षा के लिहाज से हाथों में पहना कलावा उतरवाया गया। वहीं एडमिट कार्ड की पूरी जानकारी लेकर ही एंट्री मिली। सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त आरपीएससी सेक्रेटरी रामनिवास मेहता ने एग्जाम सेंटर पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान मेहता ने कहा कि परीक्षा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किया गया है। 38 जिला मुख्यालय सहित 87 शहरों में इस परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। पढें ये खबर भी… RAS-प्री एग्जाम में एंट्री पर विवाद, रोने लगे अभ्यर्थी:डॉक्युमेंट्स होने के बावजूद प्रवेश नहीं देने का आरोप; जाम में फंसने से नहीं दे सके परीक्षा राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) प्री- 2024 का एग्जाम आज दोपहर 12 से 3 बजे तक हुआ। इस दौरान कई सेंटरों पर एंट्री को लेकर विवाद हो गया। अभ्यर्थियों ने सारे डॉक्युमेंट्स होने के बावजूद भी एंट्री नहीं देने का आरोप लगाया। देरी से पहुंचे अभ्यर्थी एंट्री देने के लिए मिन्नत करते नजर आए। जयपुर में जाम में फंसने के कारण कई परीक्षार्थी देरी से सेंटर पर पहुंचे। पूरी खबर पढने के लिए करें क्लिक

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *