RAS परीक्षा आज, 11 हजार 160 परीक्षार्थी होंगे शामिल:28 केंद्रों पर दोपहर 12 से 3 होगा एग्जाम, पुलिस का जाप्ता रहेगा तैनात

राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा-2024 रविवार को होगी। इसके लिए टोंक जिले में निर्धारित 28 परीक्षा केंद्रों पर दोपहर 12 से 3 बजे तक होगी। परीक्षा में जिले में कुल 11 हजार 160 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिला कलेक्टर डा. सौम्या झा ने बताया कि सम्पूर्ण परीक्षा प्रक्रिया की गोपनीयता, पारदर्शिता एवं सुरक्षा को लेकर मॉनिटरिंग की जा रही है। परीक्षा केंद्र पर प्रश्नपत्रों की गोपनीयता के मध्यनजर केन्द्राधीक्षक के अलावा अन्य किसी व्यक्ति, अधिकारी, अभ्यर्थी को मोबाईल लेकर प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। परिक्षार्थियों को एक घंटा पहले प्रवेश दिया जाएगा। जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया कि साइबर सेल को सक्रिय करते हुये सीसीटीवी कैमरों, मेटल डिटेक्टर आधुनिक तकनीकों का उपयोग करते हुये असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण की एडवांस व्यवस्था की गई है। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए कानून व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन तथा नकल विरोधी सख्त कदम उठाने पर विशेष जोर दिया गया है। परीक्षा समन्वयक एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर रामरतन सौंकरिया ने बताया कि जिले में परीक्षा के सुव्यवस्थित संचालन के लिए प्रत्येक राजकीय परीक्षा केन्द्र पर एक व निजी परीक्षा केन्द्र पर 2 केन्द्र पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से परीक्षा के दौरान निरीक्षण के लिए 4 फ्लाईंग स्कवायड गठित किये गए हैं तथा प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर पर्याप्त पुलिस बल की नियुक्ति की गई है। परीक्षा की वीडियोग्राफी की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *