RCB कप्तान पर 12 लाख का जुर्माना:इस IPL में रजत पाटीदार फाइन चौथे कैप्टन जिन पर स्लोओवर रेट पर फाइन लगा

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कप्तान रजत पाटीदार पर सोमवार रात मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ मैच में स्लो ओवर रेट के लिए 12 लाख का जुर्माना लगाया गया है। IPL की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का पहला स्लोओवर रेट है। इसलिए नियम के अनुच्छेद 2.2 के अंतर्गत कप्तान रजत पाटीदार पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। रजत चौथे कप्तान हैं, जिन पर स्लो ओवर के लिए जुर्माना
रजत चौथे कप्तान हैं जिन पर इस सीजन में स्लोओवर के लिए जुर्माना लगाया गया है। रजत पाटीदार से पहले मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या, राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग और लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत पर इस सीजन में स्लो ओवर रेट के लिए जुर्माना लगाया जा चुका है। बेंगलुरु ने मुंबई को 12 रनों से हराया
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने कल मुंबई इंडियंस (MI) को 12 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने 221 रन बनाए, जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस केवल 209 रन ही बना सकी। इस मैच में रजत ने केवल 32 गेंदों पर 5 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 64 रन बनाए। वहीं, विराट कोहली ने 42 गेंदों पर 67 रन, देवदत्त पड्‌डीकल ने 22 गेंदों पर 37 रन और जितेश शर्मा ने नाबाद 19 गेदों पर 40 रन बनाए। पॉइंट्स टेबल में RCB चौथे स्थान पर
पॉइंट्स टेबल में RCB 4 मैचों में 3 जीत के साथ तीसरे स्थान पर है। जबकि मुंबई इंडियंस 8वें नंबर पर है। RCB का अगला मुकाबला 10 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होगा। दिल्ली अभी तक इस सीजन में एक भी मैच नहीं हारी है।
____________________________ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL मैच एनालिसिस क्रुणाल ने आखिरी ओवर में दिलाई जीत:हार्दिक-तिलक की तूफानी पारियां बेकार, RCB ने MI को वानखेड़े में 10 साल बाद हराया रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने मिडिल ओवर्स में स्पिनर्स की किफायती गेंदबाजी से मुंबई इंडियंस पर 12 रनों की रोमांचक जीत हासिल की। टीम 10 साल के बाद मुंबई को उसी के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में हराने में कामयाब रही है। टीम को आखिरी जीत 2015 के सीजन में मिली थी। पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *